अखिलेश यादव ने भाजपा के कई नेताओं से की मुलाकात, हो सकते हैं शामिल

img

लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के नेता विक्रम यादव और यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार दोनों नेताओं ने यादव के नेतृत्व में काम करने तथा चंडीगढ़ में समाजवादी पार्टी को मजबूती देने का इरादा जताया।

अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी से जुड़ने का भी मन बनाया है

विक्रम यादव ने कहा कि केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की गलत नीतियों, पिछड़ों एवं दलित-महादलित वर्ग के विरूद्ध दुर्भावना से किए जा रहे कार्यों से आहत होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता एवं सभी पदों को त्यागकर समाजवादी पार्टी से जुड़ने का भी मन बनाया है।

विक्रम यादव ने बताया कि चंडीगढ़ की जनसंख्या लगभग 12.30 लाख है। पिछले लोकसभा चुनाव में यहां करीब 5,80,700 मतदाता थे जिनमें से 40% मतदाता उत्तर प्रदेश से संबंध रखते है। राज्य स्तर पर समाजवादी पार्टी यहां मजबूत विकल्प के रूप में उभर सकती है।

यादव महासंघ के अध्यक्ष रामहरि यादव ने कहा कि चंडीगढ़ के लोगों का भाजपा और कांग्रेस से मोहभंग होने लगा है। लोगों के अंदर उनकी नीतियों से गहरा आक्रोश है। लोग झूठी और दमनकारी भाजपा सरकार से शीघ्र छुटकारा पाना चाहते हैं। खासकर दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज का मानना है कि उनके लिए समाजवादी पार्टी से बेहतर कोई अन्य विकल्प नहीं हो सकता है।

फोटो-फाइल।

Related News