अखिलेश यादव बोले- बुरे कामों को छिपाने के लिए महात्मा गांधी को अपनाना चाहती है BJP

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने महात्मा गांधी की जयंती के मौके पर आयोजित विशेष सदन का बहिष्कार करने पर कहा कि जब सर्व दलीय बैठक हुई थी तो 48 घंटे का विधानसभा सत्र रखा गया था लेकिन बीजेपी गांधी जी के विचारों को नहीं मानती है इसलिए उन्होंने इस सत्र को 36 घंटे का कर दिया।

जिसके बाद सपा ने इस सत्र में शामिल न होने का फैसला किया। जो लोग गांधीजी को नहीं मानते हैं उनके साथ सत्र में हमारी पार्टी कैसे शामिल हो सकती है। BJP पर हमलावर होते हुए कहा है कि BJP के लोग महात्मा गांधी को अपनाने की कोशिश इसलिए कर रहे है, क्योंकि इसके पीछे उनके तमाम बुरे काम छिपे है।

पढ़िए-शरद पवार का सीएम फडणवीस पर तंज, ये लोग अपने गुनाहों को छुपाते

उन्होंने कहा कि BJP और उसकी विचारधारा के लोग कभी भी महात्मा गांधी के आदर्शों पर नहीं चले। उन्होंने कहा कि BJP के लोग दूर-दूर तक महात्मा गांधी के आदर्शों के पास नहीं हैं। अखिलेश ने कहा कि BJP सरकार ने उत्तर प्रदेश को नीचे से पहले पायदान पर धकेल दिया है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बुधवार को 150वीं गांधी जयंती के मौके पर राजधानी लखनऊ की जीपीओ पार्कं स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर सुबह करीब 11 बजे पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित कर माल्यार्पण किया।

इस दौरान अखिलेश ने महात्मा गांधी के पसंदीदा भजनों और रामधुन के सामूहिक गायन को भी सुना। श्रद्धाजंलि और भजन कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि महात्मा गांधी के विचारों और शिक्षाओं पर आज सिर्फ भारतीय ही नहीं दुनिया भर के लोग चल रहे हैं।

बापू ने सत्य और अहिंसा का पाठ पढ़ाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश में खुशहाली तभी हो सकती है, जब हम बापू के सिद्धांतों पर चलेंगे। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और करीब एक घंटे चला कार्यक्रम सम्पन्न हो गया। कार्यक्रम के बाद सपा मुखिया के गांधी प्रतिमा से नीचे उतरते ही लोहिया वाहिनी के कार्यकर्ताओं के बीच जोरदार धक्का-मुक्की हुई, जिसमें लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर पड़े।

Related News