अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कहा- उत्तम प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया

img

उत्तर प्रदेश।। यूपी के सपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश राज्य अपराधियों के अन्डर में है। यहां कब किसकी हत्या हो जाये कहा नहीं जा सकता है। राज्य के इतने बुरे हाल कभी नहीं रहे है। यहां समाज के विशेष या प्रति प्रशासन की उत्पीडनकारी नीतियों के चलते कितने ही परिवारों का पुलिस द्रारा उत्पीड़न शिकार हुए है। कई निर्दोषों को उनकाउंटर दिखाकर मारा गया हैं। प्रदेश में सरकार की उदीसीनता और उत्पीडन से परेशान कई लोग आत्महत्या करने को मजबूर किया गया है।

अखिलेश ने बयान में कहा कि प्रदेश में लूट,अपहरण,बलात्कार की मामले साधने का नाम नहीं ले रही है। महिलाओं और किशोरियों तक के बलात्कार की शिकार हो रही हैं। अपराधी खुले और बीजेपी नेताओं के संरक्षण में हैं। उत्तम प्रदेश तो छाडिए, बीजेपी ने उत्तर प्रदेश को हत्या प्रदेश बना दिया है। जब जनता को जान का भरोसा न हो तो फिर कैसा विकास और किस पर विश्वास करें।

पढ़िए- भाजपा के लिए सबसे बड़ी बुरी खबर, मोदी और शाह को भी लगा झटका, अचानक पार्टी के 3 सीएम…

उन्होंने बताया है कि किसान कर्ज से परेशान है। वह आत्महत्या करने को मजबूर है। सैकडों शिक्षामित्र अपनी जान दे चुके हैं। सरकारी और निजी क्षेत्र में कर्मचारियों की बडे पैमाने पर छंटनी हो रही है। व्यापारी तक लूटे जा रहे हैं।उनकी हत्याएं हो रही है। ऐसे में विकास या प्रगति की बात बेमानी होगी।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश के सीएम कुछ भी दावा करते रहें लेकिन अपराधी और माफिया कम नहीं हो रहें हैं। सीएम अगर सच बोल रहे हैं तो उन्हें श्वेतपत्र जारी कर बताना चाहिए कि प्रदेश में कितने गैंग और कितने अपराधी सक्रिय हैं। कितने अपराधियों पर सरकार ने इनाम तक घोषित कर रखा है और वे जेल में है या बाहर यदि बीजेपी राज के मनमाने रवैये पर रोक नहीं लगी तो लोकतंत्र का मजाक बनकर रह जाएगा।

फोटो- फाइल

Related News