लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मोदी सरकार द्वारा पेश किए गए अंतरिम बजट को स्वतंत्र भारत का सबसे बेहतरीन बजट बताया। वहीं, सपा-बसपा ने मोदी कार्यकार के आखिरी बजत को बड़े वादों और दावों की जुमलेबाजी बताया समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इसकी काफी आलोचना भी की थी।
वहीं आज सुबह अखिलेश यादव ने ट्वीट कर बीजेपी पर हमला बोला है। अखिलेश यादव ने ट्वीटर पर एक फोटो शेयर कर लिखा- अब तक खाते में 15 लाख नहीं, अब कभी भाजपा की बात नहीं !
ÓñàÓñ¼ ÓññÓñò ÓñûÓñ¥ÓññÓÑç Óñ«ÓÑçÓñé 15 Óñ▓Óñ¥Óñû Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé
ÓñàÓñ¼ ÓñòÓñ¡ÓÑÇ Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ¼Óñ¥Óññ Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé! pic.twitter.com/JQWuHsoo4u— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 3, 2019
एक साल के बजट में दस साल आगे की झूठी बात है। बहुसंख्यक भूमिहीन किसानों व श्रमिकों के लिए इसमें कुछ भी राहत नहीं है। पांच सालों की प्रताड़ना और पीड़ा के बाद देश के किसान, व्यापारी-कारोबारी, बेरोज़गार युवा अब भाजपा से मुक्ति चाहते हैं, दिखावटी ऐलान नहीं।
बजट के बाद उन्होंने दूसरा ट्वीट किया और लिखा, ‘भाजपा सरकार ने पिछले 5 सालों में 5-5 किलो करके खाद की बोरियों से जो निकाला है, अब उसी को वो 6 हज़ार रुपया बनाकर साल भर में वापस करना चाहती है। भाजपा ने ‘दाम बढ़ाकर व वज़न घटाकर’ दोहरी मार मारी है। अगले चुनाव में किसान ‘बोरी की चोरी करने वाली भाजपा’ का बोरिया-बिस्तर ही बांध देंगे।’