अखिलेश यादव ने BJP-RSS पर कसा तंज, कहा- लोकसभा चुनाव 2019 में…

img

लखनऊ ।। यूपी के पूर्व सीएम औप सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी व RSS पर निशाना साधा है।

उन्होंने कहा कि BJP और RSS नए मुद्दे उछालने और मूल मुद्दों से भटकाने में माहिर है। वह कुछ भी फर्जी आरोप गढ़ सकते हैं। BJP से नई टैक्नोलॉजी के दुरुपयोग का खतरा है। विशेष तौर पर संचार माध्यमों फेसबुक, व्हाट्सएप झूठ फैलाने में प्रयोग हो सकता है।

पढ़िए- महागठबंधन: यूपी में इस तरह से होगा सीटों का बंटवारा, सपा-बसपा-आरएलडी-कांग्रेस को मिलेंगी…

Digital India का इस्तेमाल विपक्षियों का चरित्र हनन करने और आपत्तिजनक अफवाहें फैलाने में किया जा सकता है। RSS अपने संगठन के स्तर से गांवों तक अफवाहें फैलाने के अभियान की रणनीति पर काम कर रहा है। इनके मुकाबले के लिए अभी से कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाना और अनुशासनबद्ध तरीके से चुनाव की तैयारियों में जुट जाना होगा।

पढ़िए- सपा-बसपा का गठबंधन कराएगा इन नेताओं की वापसी, पार्टी में खुशी की लहर

आपको बता दें कि अखिलेश यादव पार्टी मुख्यालय लखनऊ में कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के 1,000 प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा भाजपा का एजैंडा झूठ और धोखा है। देश की राजनीति में बदलाव करने में समाजवादी पार्टी की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। हमारा प्रयास होगा कि भाजपा दोबारा सत्ता में न आने पाए।

उन्होंने यह भी कहा कि हमारी सरकार के 5 साल के कार्यकाल में विकास करने में कोई कसर नहीं रखी गई। किसानों, गरीबों, नौजवानों, महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों के कल्याण की योजनाएं शुरू की गईं। बिजली आपूर्ति में सुधार हुआ, नए मेडीकल कालेज खोले गए, गंभीर रोगों कैंसर, हार्ट, किडनी, लीवर के मुफ्त इलाज की व्यवस्था की गई। किसानों के लिए मंडियों को विकसित करने के साथ सड़कों के निर्माण पर जोर दिया गया।

फोटोः फाइल

Related News