लोकसभा चुनाव: अल्पेश ठाकोर संग 2 अन्य विधायकों ने भी छोड़ी कांग्रेस !

img

नई दिल्ली. लोकसभा चुनाव 2019 से पहले कांग्रेस को बहुत बड़ा झटका गुजरात से लगा है। पार्टी के विधायक लगातार उसका साथ छोड़ रहे हैं। इसी कड़ी में अल्पेश ठाकोर ने भी इस्तीफा दे दिया है।

खास बात यह है कि अल्पेश ठाकोर के साथ ठाकोर समुदाय के दो अन्य विधायकों ने भी कांग्रेस से नाता तोड़ लिया है। ये विधायक हैं: धवल सिंह ठाकोर और विधायक भरत जी ठाकोर। तीनों ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है।

पिछले महीने इन्हीं तीनों विधायकों ने मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से भेंटकर हलचल बढ़ा दी थी। हालांकि अल्पेश ने इसे केवल औपचारिक भेंट बताया था। बाद में वह कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से भी मिले थी और सब कुछ ठीक होने का दावा किया था। तीनों के बीजेपी में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

बताया जा रहा है अल्पेश ठाकोर पाटन लोकसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन पार्टी ने टिकट नहीं दिया। कांग्रेस ने उनके बजाय पूर्व सांसद जगदीश ठाकोर को टिकट दे दिया। इसके बाद ठाकोर सेना ने कांग्रेस से ही किनारा करने का मन बना लिया।

Related News