अमेरिकी एक्ट्रेस ने ब्रिटिश पीएम जानसन के साथ अवैध शारीरिक संबंध होने का किया दावा !

img

अमेरिका।। इसी साल जुलाई ब्रिटिश प्रधानमंत्री का पदभार संभालने वाले बोरिस जॉनसन की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। हाल ही में, सांसद के निलंबन के बाद सुप्रीम कोर्ट से उन्हें जमकर फटकार लगाई थी। उन्हें महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय से माफी भी मांगनी पड़ी थी। इस बीच वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरह औरतों के साथ अवैध शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों से भी घिर गए हैं।

अमेरिकी मॉडल जेनिफर अर्कुरी ने अपने दोस्तों के बीच दावा किया है कि जब जॉनसन लंदन के मेयर थे, उस समय वह उनके साथ हम-बिस्तर हुई थी। जबकि, बोरिस ने इस बात से इंकार किया है। उन्होंने दावा किया कि अर्कुरी और उनके बीच कोई अनुचित रिश्ता नहीं था। यह खबर जब से ब्रिटिश मीडिया की सुर्खी बनी है, तब से ब्रिटिश राजनीति में हड़कंप मच गया है।

पढि़ए-पाकिस्तान ने कश्मीर में छोड़ दी मिसाइल, फिर इंडियन आर्मी ने दिया ऐसा जवाब कि…

गौरतलब है कि जेनिफर बॉलीवुड फिल्म में भी काम किया है। वह गोविंदा के साथ नॉटी ऐट में छोटा किरदार निभा चुकी हैं। हालांकि, जेनिफर अर्कुरी ने अपनी टेक कंपनी के लिए 126,000 पाउंड सरकारी धन हासिल किया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तीन विदेशी व्यापार मिशनों में बोरिस के साथ रहने वाली अर्कुरी ने लॉस एंजेल्स वाला घर छोड़ दिया और छुट्टी पर चली गईं। एक संक्षिप्त बयान में उन्होंने कहा कि उनके व्यापारिक रिश्ते थे।

वे दोनों 2012 में जॉनसन के बतौर मेयर दूसरे अभियान के लिए बस में मिले थे। जॉनसन तब 47 वर्ष के शादीशुदा व्यक्ति थे और अर्कुरी उस समय 27 साल की थीं। वह अपने बिजनस कोर्स के आखिरी चरण में थीं। अर्कुरी को 2011 की बॉलीवुड फिल्म नॉटी एट में रूप से देखा जा सकता है, जिसे जगमोहन मूंदड़ा ने निर्देशित किया था। अर्कुरी 2011 में अमेरिका से लंदन चली आई थीं।

Related News