अनुष्का शर्मा ने किया खुलासा, बताया- आखिर क्यों की थी इतनी जल्दी विराट से शादी, वजह जानकर होगी हैरानी

img

नई दिल्ली ।। जैसा कि आप जानते है विराट कोहली विश्व के बेस्ट बल्लेबाजों में शुमार है। कप्तान कोहली की पत्नी का नाम अनुष्का शर्मा है। अनुष्का शर्मा सिर्फ विराट कोहली की पत्नी नहीं बल्कि बॉलीवुड की जानी-मानी खूबसूरत अदाकारा है।

लेकिन शायद आप इनके बारे में एक बात नहीं जानते होंगे। आपको बता दें जब अनुष्का शर्मा नई-नई बॉलीवुड की इंडस्ट्री में आई थी। तब कुछ समय बाद विराट कोहली के साथ उनकी शादी को लेकर खबर ने सभी को चौंका दिया था।

पढ़िए-विश्वकप-2019: भरे मैदान में कपड़े उतारने लगी महिला, वीडियो बनाने लगे लोग

लेकिन शादी के कुछ समय बाद अनुष्का शर्मा ने फिल्मफेयर के साथ बातचीत के दौरान यह बताया था कि आखिर उन्होंने विराट कोहली के साथ इतनी जल्दी शादी क्यों की थी। अनुष्का शर्मा ने उस वार्तालाप के दौरान कहा था कि एक अभिनेत्री के नाते मैंने बहुत कम उम्र में शादी कर ली थी। इसकी वजह का भी अनुष्का शर्मा ने उस इंटरव्यू में खुलासा किया।

अनुष्का शर्मा ने बताया कि वो कप्तान कोहली को काफी पसंद करती थी और उनसे बहुत प्यार करती थी। अनुष्का शर्मा ने बताया कि एक शादी ऐसी चीज है, जो आपके प्यार को काफी आगे लेकर जाती है। अनुष्का शर्मा ने बताया कि कप्तान कोहली एक बहुत अच्छे इंसान है और मैं उनके साथ शादी कर काफी भाग्यशाली अपने आपको समझती हूं।

फोटोः फाइल

Related News