धोनी की वाइफ साक्षी के साथ अनुष्का शर्मा बचपन में कर चुकी हैं स्टडी, स्कूल की तस्वीर वायरल

img

नई दिल्ली ।। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वाइफ साक्षी धोनी और वर्तमान टीम इंडिया के कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की एक तस्वीर सोशल साइट्स पर बहुत वायरल हो रही है।

इस तस्वीर में अपने दोस्तों के साथ साक्षी और अनुष्का पोज देते हुए नजर आ रही हैं। क्या आपको मालूम है कि साक्षी और अनुष्का शर्मा स्कूल में साथ पढ़ाई कर चुकी हैं। पुरानी फोटो अनुष्का शर्मा के फैन पेज ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया, जिसके बाद यह तस्वीर आग की तरह फैल गई।

पढ़िए- इस वजह से स्टेज पर डांस करती हैं सपना चौधरी, इंटरव्‍यू में किया खुलासा

लगभग 2 साल पहले नवंबर 2017 के 2 फोटो में साक्षी धोनी और अनुष्का शर्मा एक साथ नजर आई थीं। इतना ही नहीं, स्कूल के ग्रुप फोटो की भी फोटो शेयर की गई, जिसमें अनुष्का और साक्षी बचपन की फोटो दिखाई दे रही हैं। असम के सेंट मैरी स्कूल में दोनों ही स्टार साथ में पढ़ाई की थी।

हालांकि इस बारे में साक्षी या अनुष्का ने खुद से कोई भी पुष्टि नहीं की, लेकिन इंडिया टुडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार साक्षी-अनुष्का प्राइमरी स्कूल में एक साथ पढ़ाई की थी।

वहीं अनुष्का ने बताया, ”और तब मुझे एक तस्वीर मिली, जिसमें साक्षी ने एक परी की तरह ड्रेस पहना हुआ था और मैंने घांघरा पहन रखा था, जो माधुरी दीक्षित की फिल्म के जैसा दिखता है।” फिलहाल यह तस्वीर इन दिनों काफी वायरल हो चुकी है। क्या आप इस दी गई तस्वीर में साक्षी और अनुष्का को पहचान सकते हैं?

फोटो- फाइल

Related News