क्लीनिक के अंदर जाते ही आने लगी लड़की के चीखने की आवाजें, पिता ने गेट खोला तो उड़ गए होश…

img

पटना ।। बिहार राज्य के भागलपुर में स्थानीय हॉस्पिटल रोड स्थित बिराजी डायग्नोस्टिक सेंटर में अल्ट्रासाउंड के दौरान 19 वर्षीय एक छात्रा से छेड़खानी पर गुस्साए परिजन और स्थानीय लोगों ने आरोपी डॉक्टर की जमकर पिटाई कर दी।

आक्रोशित लोगों ने सेंटर में जमकर हंगामा किया। सीसीटीवी कैमरे भी को तोड़ दिये। सेंटर के स्टॉफ इधर-उधर भागने लगे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस डॉक्टर अनिल कुमार बिराजी को अनुमंडल हॉस्पिटल ले गई। वहां उपचार कराने के बाद अपने साथ थाना ले गई।

पढ़िए-मेट्रो स्टेशन पर महिला के सामने खोल दी पेंट की जिप, करने लगा गंदा काम…

घटना के संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने बताया कि वह शुक्रवार को अपनी बेटी का अल्ट्रासाउंड कराने आए थे। अल्ट्रासाउंड के दौरान कमरे में उन्हें नहीं घुसने दिया गया। एक महिला स्टॉफ ने उन्हें बाहर कर दिया। थोड़ी देर बाद बेटी के चिल्लाने की आवाज पर जब वे गेट खोल रहे थे तब डॉक्टर उनकी बेटी से हाथ जोड़कर माफी मांग रहा था।

उसी वक्त बेटी ने बताया कि डॉक्टर ने उसके साथ छेड़खानी की है। इसके बाद डॉक्टर ने धमकाने की भी कोशिश की। डॉक्टर ने कहा कि उनपर लगाया जा रहा आरोप गलत है। उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है। थानाध्यक्ष शाह ने कहा कि छात्रा के पिता ने आवेदन दिया है, जिसमें डॉक्टर द्वारा छेड़खानी की बात कही गई है। फिलहाल डॉक्टर को हिरासत में रखा गया है।

फोटोः प्रतीकात्मक

Related News