पति बोनी कपूर ने ले लिया बड़ा फैसला, श्रीदेवी की इस चहेती चीज़ को करेंगे नीलाम, अब तक लग चुके हैं इतने करोड़

img

नई दिल्ली ।। बॉलीवुड की मशहूर अदाकार श्रीदेवी के निधन को 24 फरवरी को एक साल हो जाएगा। रविवार को उनकी पहली डेथ एनिवर्सरी है। उनका परिवार और उनके फैंस को आज भी यकीन नहीं हो रहा है कि वो इस दुनिया में नहीं है, आज वो उनकी यादों अपने दिलों में संजोए बैठे हैं।

श्रीदेवी के निधन के 1 साल बाद अब उनके पति बोनी कपूर उनकी एक साड़ी की नीलामी कर रहे हैं। इस नीलामी से मिलने वाली रकम को बोनी कपूर चैरिटी में दान करेंगे।

पढ़िए- ट्रांसपेरेंट ड्रेस की वजह से सोशल मीडिया की शिकार हुईं एक्ट्रेस कंगना रनौत, देखें हॉट तस्वीरें

रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीदेवी की ये कोटा साड़ी है। इस साड़ी को एक वेबसाइट पर नीलाम किया जा रहा है। इस नीलामी की शुरुआती बोली 40 से हजार रुपए लगाई गई है। वहीं, अभी तक सबसे ज्यादा बोली सवा करोड़ रुपए है। वेबसाइट के मुताबिक, यह साउथ इंडियन साड़ी है।

बताया जाता है कि श्रीदेवी की सिक्स यार्ड साड़ी उनकी साउथ इंडियन रूट की याद दिलाती है। साउथ इंडिया में जन्मी श्रीदेवी की ये साड़ी उनकी पहचान बन गई थी। इस नीलामी से मिलने वाला पैसा कंसर्न इंडिया फाउंडेशन प्रोग्राम में जाएगा जो औरतों, बच्चों और दिव्यांगों और बुजर्गों के लिए काम करता है।

फोटो- फाइल

Related News