15 अगस्त: बॉलीवुड की वो 5 फिल्में, जो जगाती हैं देशभक्ति का जज्बा !

img

हिन्दी सिनेमा जगत में शुरू से ही देशभक्ति पर फिल्में बनती आ रही हैं। देशभक्ति पर बनी फिल्मों का अपना अलग ही महत्व होता है। इन फिल्मों को लोग खासा पसंद करते हैं। आइए बताते हैं आपको कौनसी हैं वो फिल्में।

देशभक्ति
आनंद मठ

साल 1952 में आई फिल्म ‘आनंद मठ’ संन्यासी क्रांतिकारियों की आजादी की लड़ाई की कहानी थी जो 18वीं शताब्दी में अंग्रेजों के खिलाफ हुई थी। यह फिल्म बंकिम चंद्र चटर्जी के नॉवल पर आधारित थी। इस फिल्म में ‘वंदे मातरम’ गीत का भी इस्तेमाल किया गया था।

बॉर्डर

‘बॉर्डर’ 1971 में हुए भारत-पाक युद्ध पर आधारित हैं। इस फिल्म में भारत-पाक युद्ध के समय लड़े गए लोंगेवाला युद्ध को विस्तार से समझाया गया है। फिल्‍म में अभिनेता सनी देओल ने अपने आवाज से जान डाल दी थी। फिल्‍म के गाने आज भी लोगों की जुबान पर चढ़े रहते है।

द लेजेंड ऑफ भगत सिंह

फिल्म ‘द लेजेंड ऑफ भगत सिंह’ में अजय देवगन भगत सिंह का किरदार निभाते नजर आए थे। यह फिल्म भगत सिंह की जिंदगी पर आधारित थी जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान न्यौछावर कर दी थी।

लक्ष्य

फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित लक्ष्य’ 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, प्रीति जिंटा, अमिताभ बच्चन, ओम पुरी और बोमन ईरानी लीड रोल में थे। फिल्म में ऋतिक लेफ्टिनेंट करण शेरगिल की भूमिका में थे, जो अपनी टीम का नेतृत्व कर आतंकवादियों को मारकर जीत अपने नाम करते हैं। यह फिल्म 1999 के कारगिल युद्ध के संघर्ष की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित एक काल्पनिक कहानी थी।

मंगल पांडे: द राइजिंग

फिल्म ‘मंगल पांडे: द राइजिंग’ क्रांतिकारी मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित है। मंगल पांडे को अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई का आगाज भी माना जाता है। फिल्‍म में मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने निभाया था।

Related News