सावधान रहें इन 4 राशियों के भी लोग, देखिए 25 मई का राशिफल

img

डेस्क ।। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, आज मकर और वृश्चिक राशि के लोग बहुत बिजी रहेंगे। वृष के जातक धन की प्राप्ति करेंगे। कर्क व तुला के जातक नवीन अवसरों की प्राप्ति करेंगे। धनु तथा मीन के लोग वाहन का प्रयोग सावधानी पूर्वक करें। तुला तथा वृष के छात्र सफल रहेंगे।

मेष – आज धन के आगमन की संभावना रहेगी। मीडिया में नौकरी करने वालों को सफलता मिलेगी। किसी नए व्यवसाय के बारे में योजना बना सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में तनाव रहेगा।

पढ़िए-22 मई से खत्म हो रही है इन 4 राशियों की साढ़ेसाती, होगी धन की प्राप्ति और चमकेगी किस्मत

वृष- छात्र अपने करियर में सफलता से प्रसन्न रहेंगे। जीवन साथी का सहयोग प्राप्त होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। उदर विकार से कष्ट संभव रहेगा। नीला रंग शुभ है।

मिथुन- कई दिनों से लंबित कार्य पूर्ण होगा। लव लाइफ शानदार रहेगी। जॉब में उन्नति होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली रहेगा। हरा रंग समृद्धि कारक है। मां-बाप की सेवा करें।

कर्क- आज घर के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। मीडिया और आईटी के जातक सफलता की प्राप्ति करेंगे। राजनीतिज्ञों के लिए आज का दिन सफल और भाग्यवृद्धि कारक है।

सिंह- सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों को नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। लव लाइफ में थोड़ा तनाव रहेगा। बहते जल में तांबा प्रवाहित करें। आज का शुभ रंग है पीला। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

कन्या- धार्मिक कार्यों में रुचि से मन प्रसन्न रहेगा। संतान को सफलता की प्राप्ति होगी। छात्रों के प्रगति के मार्ग में आने वाली बाधाएं खत्म होंगी। धन के आगमन के रास्ते बनेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी। हेल्थ बेहतर रहेगा। हरा रंग शुभ है।

तुला – आज अपने कार्यों में संघर्ष करना होगा। धन का व्यय होगा। छात्र अपनी प्रगति से खुश रहेंगे। स्वास्थ्य सुख में परेशानी हो सकती है। हरा रंग शुभ है।

वृश्चिक- आई टी तथा बैंकिंग के लोग अपने करियर को आज नया मोड़ देंगे। धन का आगमन हो सकता है। हेल्थ को लेकर खुश रहेंगे। सफेद रंग शुभ है।

धनु- आईटी, बैंकिंग फील्ड के जातकों के लिए कई नवीन अवसर उपलब्ध रहेंगे। शिक्षा में प्रगति होगी। लव लाइफ अच्छा रहना चाहिए। पीला रंग शुभ है। आज आपकी हेल्थ अच्छी रहेगी। बहते जल में कोयला प्रवाहित करें।

मकर- आज काम ज्यादा करना होगा। बैंकिंग और आई टी फील्ड के जातक अपने टारगेट को प्राप्त करेंगे। छात्र सफल रहेंगे। दाम्पत्य जीवन सुखी रहेगा। नीला रंग शुभ है। गरीबों में अन्न का दान करें।

कुंभ- नौकरी परिवर्तन के अवसर बन सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। हरा शुभ रंग है। स्वास्थ्य सुख अच्छा रहना चाहिए। गरीबों में अन्न का दान करें।श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें।

मीन – आईटी व फ़िल्म से सम्बद्ध जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में विवाह की बात रखने का शानदार समय है। हेल्थ अच्छी रहेगी श्वांस के रोगी चिंतित रहेंगे। सफेद रंग समृद्धि कारक है।

Related News