नई दिल्ली ।। देश की आवाम ने एक बार मोदी के वादों व इरादों पर भरोसा जताया और भाजपा को एक बार फिर सत्ता के शीर्ष पर पहुंचने में सफल रही। आइए जानते हैं वो कुछ कारण जिनके चलते पीएम मोदी की अगुवाई में एक बार फिर NDA की सरकार बनने जा रही है।
भाजपा की तरफ से अपने मेनिफेस्टो ‘संकल्प पत्र’ यानी चुनावी वादों की पोटली के जरिए किसानों, व्यापारियों, मध्यम वर्ग को साधने की कोशिश सफल रही। वहीं राम मंदिर, कश्मीर में धारा 370 के संकल्प के जरिए धर्म व राष्ट्रवाद के मामले पर आगे बढऩे के संकेत जनता के दिल जीतने में सफल रहे।