हर मुसीबत को टालता है भोलेनाथ का ये मंत्र, मौत भी टेक देती है घुठने

img

डेस्क भोलेनाथ देवों के देव है उन्हें खुश करने से इंसान के जीवन की बड़ी से बड़ी कठिनाईयों का अंत होता है। भोलेनाथ के जिस प्रभावशाली मंत्र का जाप करने से मनुष्य को इतने लाभ मिलता है वह महा मृत्युंजय मंत्र है। महा मृत्युंजय मंत्र इस प्रकार से है:- ॐ त्र्यम्बक यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धन्म। उर्वारुकमिव बन्धनामृत्येर्मुक्षीय मामृतात् !! यह मंत्र इतना प्रभावशाली है कि इसके पाठ से व्यक्ति मृत्यु तक को टाल सकता है और मुसीबतों का अंत कर सकता है।

ज्योतिष के मुताबिक, इस मंत्र का जाप करने से गोचर, दशा, अंतर्दशा, स्थूलदशा और ग्रहपीड़ा की समस्याओं को खत्म किया जा सकता है। महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से अस्वस्थ व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ मिलता है और शरीर के रोगों और कष्टों का अंत होता है।

पढ़िए- अगर किन्नर खुशी से दें दे ये चीज, तो रातों-रात चमक जाएगी आपकी किस्मत

कहते हैं कि इस मंत्र का जाप करते समय दूध का सेवन कर लिया जाए तो इससे शारीरिक रोग समाप्त होते हैं और कई बाधाओं पर रोक लगती है। घर में कोई व्यक्ति किसी भयंकर रोग या किसी हानिकारक बीमारी से पीड़ित है तो उसके लिए इस मंत्र का जाप करने या करवाने से लाभ मिलता है।

ज़मीन-जायदाद के बँटवारे के संभावना बनती नज़र आए तो इस मंत्र का जाप करें इससे सकारात्मक प्रभाव मिलेंगे। अगर किसी भी कार्य में आपको धन हानी झेलनी पड़ रही है तो ऐसे में महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करने से धन हानी पर रोक लगाई जा सकती है। नाड़ी दोष, ग्रह दोष और क्लेश को शांत करने के लिए इस मंत्र का जाप करने से आपको ज़रूर इसका लाभ प्राप्त हो सकता है।

इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति के मन में एकाग्रता का वास होता है और मन को विचलित करने वाली नकारात्मक शक्तियाँ हावी नहीं होती हैं। जो व्यक्ति भयंकर बीमारी से ग्रस्त हो और शारीरिक पीड़ाओ को झेल रहा हो इस मंत्र का जाप करने से उस व्यक्ति को लाभ प्राप्त होता है।

फोटो- रचनात्मक

Related News