हिंदुस्तान के मुस्लिमों के लिए बड़ी खुशखबरी, सऊदी अरब ने…

img

उत्तराखंड ।। हज यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आ रही हैं| एक बार फिर हज यात्रियों का कोटा बढ़ा दिया गया है| सऊदी अरब के हज मंत्रालय इस बात की पुष्टी करते हुए कहा कि इस साल 2019 में में बिना सब्सिडी हिंदुस्तान से जाने वाले हज यात्रियों की संख्या 2 लाख हो जाएगी|

पिछले पांच सालों में हिंदुस्तान के हज कोटे में यह तीसरी बढ़ोतरी है| इस फैसले के बाद अब इस्लामी देश पाकिस्तान के मुकाबले भी ज्यादा हज यात्री हिंदुस्तान से जा सकेंगे| सऊदी अरब ने हिंदुस्तान के हज कोटे को बढ़ाने की मंजूरी से हिंदुस्तान को अवगत करा दिया है| हज कोटा अब 1.75 लाख से बढ़कर 2 लाख हो गया है|

पढ़िए-इस देश में लगातार 6 बार हुए बम धमाके, 160 लोगों की दर्दनाक मौत, 400 घायल

हज कोटा बढ़ाने का यह मुद्दा हाल ही में हिंदुस्तान की यात्रा पर आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मुहम्मद बिन सलमान के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उठाया था| हालांकि उन्होंने तत्काल वहीं आश्वासन दे दिया था कि हिंदुस्तान का कोटा दो लाख होगा| अब औपचारिक रूप से इस पर मुहर भी लग गई है|

हज कोटे में इस बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों को मिलेगा| जहां हज पर जाने वालों की एक लंबी प्रतीक्षा सूची है| सऊदी सरकार के इस फैसले के बाद अब इस साल हिंदुस्तान से दो लाख लोग हज पर जा सकेंगे| पिछले साल 1,75,025 लोग हज (haj yatra) पर गए थे|

2014 में यह 1.36 लाख था जो 2017 में बढ़ कर 1.70 लाख हो गया था| वहीं 2018 में इसे 1.75 लाख कर दिया गया था| इस साल एक बार फिर 25 हजार लोगों की बढ़ेातरी की गई है|

फोटो- फाइल

Related News