लखनऊ ।। कर्नाटक के राममूर्ति नगर से एक हैरान कर देने वाला मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने राममूर्ति नगर की रहने वाली एक लड़की को 2 शोरूम्स से स्कूटर चुराने के आरोप में अरेस्ट कर लिया गया है।
सबसे हैरानी की बात यह है कि आरोपी लड़की बबिता (बदला हुआ नाम) यह सारा काम बुर्के की आड़ में सेल्सपर्सन को झांसा देकर करती थी।
लेकिन इससे भी ज्यादा हैरानी की बात यह है कि लड़की ने बताया कि वह यह काम अपनी लकवाग्रस्त मां का इलाज कराने के लिए ऐसा करती थी, लेकिन बाद में एक अंग्रेजी अखबार की खबर में यह खुलासा हो गया है कि लड़की की मां बिल्कुल ठीक है।
तो वहीं इस बारे में लड़की की मां का कहना है कि उनकी लड़की ने गलत काम जरुर किया है लेकिन हालात से मजबूर होने के कारण वह ऐसा करने पर मजबूर है। लड़की की मां ने कहा कि वह खुद विधवा है और उनकी बेटी ही उनका सहारा है।