अब बॉलीवुड की ये अभिनेत्री हुई कैंसर का शिकार, यहां कर रहीं इलाज

img

नई दिल्ली ।। हम कह सकते है कि बी-टाउन को किसी की नज़र लग गई है। जी हां, इन दिनों बॉलीवुड के कई सितारे गंभीर बीमारी का शिकार हो रहे हैं। एक्टर इरफान खान और एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे कैंसर से लड़ रहे हैं। फैंस इन दोनों के जल्द ठीक की कामना कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई है कि एक्टर आयुष्मान खुराना की पत्नी को भी कैंसर हो गया हैं, जिनका ट्रीटमेंट शुरू हो चुका हैं।

जी हां, आयुष्मान की पत्नी ताहिरा को ब्रेस्ट कैंसर हुआ हैं। इस बात की जानकारी खुद ताहिरा ने अपने इंस्टा हैंडल पर बड़ा-सा कैप्शन लिखकर दी है। यह खबर मिलते ही उनके फैंस को धक्का लगा। ताहिरा ने इस पोस्ट के ​जरिए सभी महिलाओं को सलाह दी कि, ‘मैं 35 साल की हूं और दो बार मोमोग्राम करवा चुकी हूं।

पढ़िए- खुलासा: प्रियंका चोपड़ा के बाद अब श्रद्धा कपूर को हुई ये गंभीर बीमारी !

अगर आपको भी लक्ष्ण दिखते है तो आप तुरंत जांच करवाइए।’ आपको बता दें, ताहिरा पेशे से लेखिका हैं। उन्होंने प्रोमिस नाम से एक किताब भी लिखी है। आयुष्मान और ताहिरा 5 साल तक रिलेशन में रहे थे इसके बाद 2011 में शादी की थी।

आयुष्मान जल्द ही फिल्म ‘अंधाधुन’ और ‘बधाई हो’ में नज़र आएंगे। अंधाधुन थ्रिलर बेस्ड फिल्म हैं वहीं ‘बधाई हो’ फैमिली कॉमेडी ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में आयुष्मान के अपोजिट दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा हैं। दोनों फिल्म के ट्रेलर फैंस को बहुत पसंद आए हैं।

फोटो-फाइल

Related News