BJP को मात देने के लिए कांग्रेस में शामिल होंगी बॉलीवुड की ये एक्ट्रेस, यहां से लड़ेंगी चुनाव

img

नई दिल्ली ।। लोकसभा चुनाव का असर बॉलीवुड पर भी होने लगा है। जहां एक और जया बच्चन जैसी अभिनेत्रियां भाजपा में हैं। तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस में भी बॉलीवुड के कुछ सितारे शामिल हैं। भाजपा को बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर मुंबई से टक्कर देंगी। दरअसल, एक्ट्रेस आज कांग्रेस में शामिल होंगी।

खबर है कि उर्मिला मांतोडकर आज दोपहर दिल्ली में कांग्रेस में शामिल होंगी। इससे पहले वह राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी। अभी कांग्रेस नेता मिलिंद देओरा के साथ मुलाकात कर रही हैं। बता दें कि इससे पहले मंगलवार को सपा की सासंद रह चुकी और बॉलीवुड अभिनेत्री जयाप्रदा ने भाजपा का दामन थामा था, जिन्हें यूपी के रामपुर से प्रत्याशी बनाया गया है।

पढ़िए-अखिलेश यादव को चुनौती देगा ये भोजपुरी स्टार, बीजेपी में हुआ शामिल

बताया जा रहा है कि एक्ट्रेस उर्मिला मातोंडकर मुंबई उत्तर लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ सकती हैं। राजनीतिक गलियारों में उनके चुनाव लड़ने की चर्चा जोरशोर से हो रही है। हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

फोटो- फाइल

Related News