प्रेमिका को KISS करने की चक्कर में लड़के ने पहना बुर्का, लोगों ने चोर समझकर कर दी पिटाई

img

अजब-गजब ।। इश्क में इंसान कुछ भी कर सकता है। Valentines Day पर एक 22 साल के लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड से एक किस मांग लिया, लेकिन प्रेमिका ने उससे कहा कि KISS तो उसको कमाना पड़ेगा। लड़के ने पूछा कैसे तो लड़की ने उसके सामने शर्त रख दी- रोयापेट्टाह से मरीना तक बुर्का पहनकर जाना होगा। वहां वह उसके इनाम के साथ इंतजार करेगी।

सच्चा प्यार कहां रुकता है। ITI में पढ़ने वाले शक्तिवेल ने आव देखा न ताव, बुर्का पहना और निकल लिया। वह निकल तो गया, लेकिन पहुंच नहीं सका। दरअसल, आइस हाउस के नजदीक पहुंचते ही उसपर 40 साल के रिजवान पर नजर पड़ी, जिन्हें लड़के की चाल पर शक हुआ। रिजवान ने लड़के का पीछा किया और देखा कि ‘बुर्केवाली’ ने आदमियों की चप्पल पहनी है।

पढ़िए- OMG!! उड़ान भर रहा था प्लेन, तभी आने लगी तेज आवाज और फिर…

रिजवान ने आसपास के लोगों को बताया तो सबको लगा कि वह कोई चोर है और वेश बदलकर चोरी करने जा रहा है। उन लोगों ने शक्तिवेल को घेर लिया और पूछताछ करने लगे। उसने खुद को निर्दोष तो बताया लेकिन यह नहीं बता सका कि उसने ऐसा किया क्यों। इस पर लोगों ने उसे जमकर धो डाला और पुलिस के हवाले कर दिया।

तब जाकर पुलिस को उसने पूरी बात बताई। शक्तिवेल ने बताया कि 6 महीने पहले वह लड़की से मिला था और दोनों प्यार में पड़ गए। Valentines Day पर उसने किस मांगा तो लड़की ने यह शर्त रखी। पुलिस ने बताया कि लड़की मरीना बीच पर शक्तिवेल का इंतजार कर रही थी। पुलिस ने पूछताछ के बाद शक्तिवेल को जाने तो दिया, हालांकि पुलिस ने यह नहीं बताया कि उसको किस मिला या नहीं।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News