लड़का हर रोज़ लड़की से स्कूल में करता था रेप, अब हुई प्रेग्नेंट

img

झारखंड ।। ओडिशा के मयूरभंज जिले में एक नाबालिग लड़की से उसके सहपाठी द्वारा रेप करने का मामला सामने आया है। घटना यहां के एक राजकीय आवासीय विद्यालय की है। मामले का खुलासा होते ही टीनएज लड़के को पकड़कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। पुलिस अफसरों ने शुक्रवार को ये जानकारी दी।

अफसरों का कहना है कि टीनएज लड़के की एक प्रेग्नेंट क्लासमेट ने उस पर बलात्कार का आरोप लगाया है। लड़की गर्भावस्था के अपने अग्रिम चरण में है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले में स्कूल की प्रधानाध्यापिका को यह पता चलने पर कि कक्षा छह की एक छात्रा गर्भवती है तो उन्होंने बुधवार को पुलिस के समक्ष एक शिकायत दर्ज कराई थी।

पढ़िेए- भोले-भाले लड़कों को अपने जाल में फंसाती थी ये लड़की, कहती थी मेडिकल स्टोर से गर्भनिरोधक दवाएं लेकर आना

अफसर ने बताया कि इसके बाद 14 वर्षीय लड़की को यहां एक स्थानीय अस्पताल ले जाया गया और छह महीने का भ्रूण पाया गया। उन्होंने बताया, ‘अपने बयान में लड़की ने एक लड़के पर बलात्कार का आरोप लगाया है जो उसी की उम्र का है।’

उन्होंने बताया कि लड़के को बृहस्पतिवार को जिला किशोर बोर्ड के एक सदस्य के समक्ष पेश किया गया था और उसे यहां से लगभग 315 किलोमीटर दूर अंगुल जिले में निगरानी गृह भेज दिया गया।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News