पाकिस्तान से दुल्हन लाएगा ये हिंदुस्तानी लड़का, पुलवामा अटैक के कारण रुक गई थी शादी

img

अजब-गजब ।। अभी हाल में पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले के बाद हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच तनाव काफी बढ़ गया था। इस हमले में 37 के करीब जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा अटैक के बाद हिंदुस्तान-पाकिस्तान के बीच फैले तनाव का असर आम लोगों की जिंदगी पर भी नजर आ रहा है। उस समय बाड़मेर के एक युवक की बारात पाकिस्तान के उमरकोट के लिए रवाना होनी थी। तनाव के कारण उसे शादी रोकनी पड़ी थी। अब उसकी शादी 16 अप्रैल को होने जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे महेंद्र सिंह बाड़मेर के खेजाद का पार गांव के रहने वाले हैं और शादी छगन कनवर से होने जा रही है जो पाकिस्तान के सिंध प्रांत में सिनोई गांव की रहने वालीं हैं। यह शादी बीते 8 मार्च को होनी थी लेकिन जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले और 40 CRPF जवानों की शहादत के बाद दोनों देशों के बीच जारी तनाव की वजह से ऐसा नहीं हो सका। पाकिस्तान में जाकर छगन से शादी करने के लिए महेंद्र थार एक्सप्रेस पर यात्रा करने वाले थे लेकिन तनाव के बाद इस शादी समारोह को रद्द करना पड़ा।

पढ़िएःइस हसीन महिला की सच्चाई जानकर पक्का उड़ जाएंगे आपके होश!

दुल्हन भी शादी के लिए तैयार थी और अपने टिकट बुक करवा चुकी थी। महेंद्र सिंह हिंदुस्तान के अटारी और पाकिस्तान के लाहौर के बीच चलने वाली ट्रेन की मदद से पाकिस्तान जाने वाले थे लेकिन तनाव के बीच पाकिस्तान ने यह रेल सेवा रद्द कर दी थी। महेंद्र ने अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा कि मेरी शादी 8 मार्च के लिए तय की गई थी लेकिन पुलवामा हमले के बाद हिंदुस्तान पाकिस्तान के बीच तनाव की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। अब जब दोनों देशों के बीच शांति का माहौल है मैं वहां जा रहा हूं और खुश हूं। अब महेंद्र और छगन की शादी 16 अप्रैल को होने जा रही है।

फोटो- फाइल

Related News