नई नवेली बहू के साथ ऐसी हालत में पकड़ा गया ब्वॉयफ्रेंड, ससुराल वालों ने रख दी ये अजीब शर्त

img

यूपी ।। उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले से लव अफेयर का एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बहेड़ी में ससुराल वालों की गैर मौजूदगी में नई नवेली दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को घर बुला लिया। इस बीच ससुराल वाले आ गए और ब्वॉयफ्रेंड को रंगेहाथ पकड़ लिया।

ससुराल वालों ने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई लगाई लेकिन बहू ब्वॉयफ्रेंड के साथ जाने को अड़ गई तो ससुराल वाले भी राजी हो गए और तय हुआ कि विवाह में हुआ पूरा खर्च ब्वॉयफ्रेंड चुकाएगा और वो अपनी प्रेमिका को ले जाएगा। बहेड़ी क्षेत्र के एक गाँव के रहने वाले युवक की अभी हाल में ही शादी हुई है।

पढि़ए-रात में पत्नी को सोने नहीं देता था पति, रोज करता है डिमांड, अचानक बच्चों के सामने निकल गई चीख

शादी के बाद शख्स बाहर गया हुआ था और ससुराल वाले भी घर में नहीं थे। इस बीच दुल्हन ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को बुला लिया लेकिन इसी बीच दुल्हन के ससुर घर आ गए और उन्होंने अपनी बहू को ब्वॉयफ्रेंड के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। इस बीच परिवार के अन्य लोग भी आ गए और उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड की जमकर पिटाई कर दी।

इतना सब होने के बाद भी बहू अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ जाने पर अड़ गई तो ससुराल वाले राजी हो गए और तय हुआ कि शादी में जितना भी खर्च हुआ है वो दुल्हन का ब्वॉयफ्रेंड देगा जिसके बाद वो दुल्हन को ले जा सकता है। इस पर ब्वॉयफ्रेंड मान गया और अब जल्द ही वो सारा खर्च चुकाने के बाद अपनी प्रेमिका से अदालत में शादी करेगा।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News