बसपा सुप्रीमो मायावती का 63वां जन्मदिन आज, अखिलेश यादव करेंगे ये काम !

img

लखनऊ. बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्मदिन प्रदेश के सभी 75 जिलों में मनाया जाएगा। लखनऊ यूनिट गांधी भवन में उनके जन्मदिन पर 63 किलो का केक काटेगी और गरीबों में फल के साथ कंबल आदि बांटेगी।

सपा-बसपा गठबंधन के बाद यह पहला मौका होगा, जब सपा मुखिया अखिलेश यादव जन्मदिन पर मायावती को बधाई देने उनके आवास पर पहुंचेंगे। इसके अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, हरियाणा के साथ अन्य कई राज्य के नेताओं के आने की भी संभावना जताई जा रही है।

अपने जन्मदिन को मायावती जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाएंगी। मायावती अपने इस 63वें जन्मदिन पर ब्लू बुक मेरे संघर्षमय जीवन एवं बीएसपी मूवमेंट का सफरनामा भाग-14 का विमोचन करने के साथ सपा-बसपा गठबंधन मजबूत करने को लेकर दिन में कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश देंगी।

मायावती कर सकती हैं सीटों की घोषणा

मायावती अपने कोटे की 38 सीटों की सूची जारी करने से पहले पदाधिकारियों और संभावित उम्मीदवारों से राय-मशविरा कर रही हैं। गठबंधन के बाद उनके मिलने वालों की संख्या में काफी तेजी से इजाफा हुआ है।

मायावती के जन्मदिन पर बसपा कोटे की 38 सीटों की सूची जारी करने की संभावना भी जताई जा रही है। सपा-बसपा 38-38 सीटों लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। दो सीटें अन्य दलों के लिए और रायबरेली व अमेठी सीट कांग्रेस के लिए छोड़ी गई है।

Related News