हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी खरीदना चाहते हैं तो जरुर जान लें ये बातें और फायदे !

img

बिजनेस डेस्क। हमारे देश में स्वास्थ्य सेवाओं की हालत बहुत अच्छी नहीं है। एक बार बीमार होने पर हमारी सेविंग का बड़ी हिस्सा अस्पताल के खर्चों में चला जाता है। इसलिए हेल्थ इंश्योरेंस होना बहुत जरूरी है।

हेल्थ इंश्योरेंस

यह इंश्योरेंस बीमार होने की स्थिति में हमारे काम आ सकता है। साथ ही अस्पताल के खर्चों की चिंता से हमें मुक्त रखता है। बाजार में कई हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी मौजूद हैं। इसलिए सही पॉलिसी चुनना बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कि पॉलिसी चुनते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

फैमिली हिस्ट्री

इंश्योरेंस खरीदते समय अपने परिवार के सदस्यों की उम्र और उनकी संख्या को ध्यान में रखें। साथ ही उनकी बीमारियों और मेडिकल हिस्ट्री के बारे में भी पूरी जानकारी जुटा लें।

कवर अमाउंट को ध्यान से चुनें

इंश्योरेंस अमाउंट आपको पूरे साल के लिए कवर करता है। इंश्योरेंस अमाउंट तय करते समय उम्र, आय और दूसरी चीजों को ध्यान में रखें। आप जितनी कम उम्र में हेल्थ इंश्योरेंस लेंगे आपको उतना ही कम प्रीमियम देना होगा। ध्यान रखें कि आपका प्रीमियम आपकी जेब पर भारी ना पड़ें।

कैशलेस हॉस्पिटेलाइजेशन

इंश्योरेंस कंपनियों का हॉस्पिटल्स के साथ टाई-अप होता है। इसके तहत मेडिकल इमरजेंसी के दौरान हॉस्पिटल कैशलेस ट्रीटमेंट देते हैं। इससे बीमित व्यक्ति को क्लेम लेने के लिए चक्कर नहीं लगाने पड़ते। साथ ही उसके समय की भी बचत होती है। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले देख लें कि उस पॉलिसी में कैशलेस हॉस्पिटेलाइजेशन की सुविधा है या नहीं।

मैटरनिटी कवर

यह भी जरूर देख लें कि जो पॉलिसी आप ले रहे हैं उसमें मैटरनिटी कवर है या नहीं। प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाले टेस्ट काफी महंगे होते हैं। इसलिए यह सुनिश्चित कर लें कि इंश्योरेंस पॉलिसी में मैटरनिटी कवर भी दिया जा रहा है।

क्लेम करने की प्रक्रिया

अगर किसी पॉलिसी में क्लेम करने की प्रक्रिया जटिल है तो इमरजेंसी के दौरान आपको मुश्किलें आ सकती हैं। इसके लिए आपको काफी पेपरवर्क करना पड़ेगा। इसलिए पॉलिसी खरीदने से पहले क्लेम प्रोसेस के बारे में जांच-पड़ताल कर लें।

Related News