शुक्रवार को ये काम करने से मां लक्ष्मी रहेंगी प्रसन्न, छप्पर फाड़ कर होगी धनवर्षा

img

डेस्क ।। मां लक्ष्मी वैभव एवं धन की देवी हैं। अगर ये प्रसन्न रहें तो मनुष्य को कभी भी धन की कमी नहीं होती लेकिन ये अगर मुंह मोड़ लें तो हमेशा ही जीवन में आर्थिक स्थिति गड़बड़ रहती है। मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना मुश्किल तो नहीं लेकिन सही तरीके से अगर उन्हें न पूजा जाए तो उनपर पूजा का असर नहीं होता।

यदि मां लक्ष्मी अप्रसन्न हो जाएं, तो घोर दरिद्रता का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष में शुक्र ग्रह से इनका सम्बन्ध जोड़ा जाता है और इसी लिए उपाय शुक्रवार को ही करने चाहिए। आइए जाने क्या उपाय करने चाहिए जिससे कभी आर्थिक संकट नहीं आता।

पढ़िए- अगर किन्नर खुशी से दें दे ये चीज, तो रातों-रात चमक जाएगी आपकी किस्मत

शुक्रवार के दिन पीले कपड़े में पांच पीली कौड़ी पर थोड़ी सी केसर लगा दें। अब इसमें एक चांदी के सिक्के को भी बांधकर अपने तिजोरी में रख लें। इससे आपके कर्ज भी खत्म होंगे और धन आने का रास्ता भी खुल जाएगा।

मां लक्ष्मी की आराधना कभी अकेले नहीं करनी चाहिए। मां तभी प्रसन्न होती हैं जब इनकी आरधान के साथ भगवान विष्णु की पूजा भी हो। इसलिए शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें और इसके बाद मां लक्ष्मी की पूजा प्रारंभ करें।

शुक्रवार के दिन शाम को घर में ईशान कोण यानि उत्तरी-पूर्वी कोने में गाय के घी का दीपक जलाया करें। याद रहें दीपक में बाती रुई की न हो। रुई की बाती की जगह लाल धागा या लाल रक्षा धागे का प्रयोग करें। इतना ही नहीं अगर संभव हो तो इस दीपक में केसर का प्रयोग जरूर करें।

शुक्रवार के दिन गरीबों को सफेद वस्तु दान करें या फिर किसी अपाहिज या गाय को भोजन भी करा सकते हैं, इससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। शुक्रवार के दिन तीन 9 साल से छोटी कन्याओं को घर बुलाकर खीर खिलाएं। याद रखें खीर खिलाने के बाद उन्हें दक्षिणा और पीला वस्त्र भी दें।

फोटो- रचनात्मक

Related News