अजब-गजब ।। हमारे देश में जहां एक रुपए के सिक्के की लोग कोई वेल्यू नहीं समझते। वहीं, विश्व में कई ऐसे देश हैं जहाँ हमारे देश की मुद्रा की वैल्यू बहुत ज्यादा है। हमारे देश में अक्सर आपने लोगों को कहते सुना होगा कि एक रुपए से आजकल कुछ नहीं मिलता, लेकिन इसी एक रुपए को यदि आप किसी अन्य देश में ले जाएं, तो शायद आपको बहुत कुछ मिल सकता है।
हालांकि विश्व के बहुत से देशों में हिंदुस्तानी रुपए की वैल्यू अधिक है लेकिन मैं जिस देश के बारे में बताने वाला हूँ उस देश में हिंदुस्तान के एक रुपये की वैल्यू 300 रुपये से भी अधिक है।
हिंदुस्तान धीरे-धीरे अपनी अर्थव्यस्था को मजबूत करते जा रहा है। मजबूत अर्थव्यवस्था के साथ-साथ हिंदुस्तान विश्व का दूसरा सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश है। आने वाले समय में हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यस्था में से एक होगी। अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सबसे बड़ा योगदान वहां की करेंसी का होता है। आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां हिंदुस्तानी मुद्रा काफी मजबूत है।
हम जिस देश की बात कर रहे हैं। उस देश का नाम है वियतनाम है। वियतनाम की राष्ट्रीय मुद्रा डांग है, जो हिंदुस्तानी मुद्रा के मुकाबले काफी कमजोर है। वर्तमान समय में हिंदुस्तानी एक रुपए की कीमत वियतनान में 337.08 वियतनामी डांग के बराबर है। यदि आप इस खूबसूरत से देश में छुट्टियां बिताने का प्लान कर रहे हैं, तो बहुत ही सस्ते और किफायती दरों में आप यहां यात्रा कर सकते हैं।
वियतनाम हमारे देश के लिए भी हमेशा से ही अहम रहा है। इसकी मुख्य वजह है बौद्ध धर्म। इतना ही नहीं वियतनाम युद्ध के दौरान हिंदुस्तान के हर प्रगतिशील और वैश्विक राजनीति में रुझान रखने वाले छात्र व शिक्षक ‘तेरा नाम, मेरा नाम वियतनाम-वियतनाम…’ करते फिरते था। कॉलेज से और समाज से वियतनाम के लिए चंदा इकट्ठा करते थे। हालांकि, वियतनाम में इसके अलावा भी बहुत कुछ है जो उसे सामान्य से विशेष स्थान दिलाता है।