महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास पर कप्तान विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, जानकर होगी हैरानी

img

नई दिल्ली ।। World Cup 2019 के पहले सेमीफाइनल मुकाबला में न्यूजीलैंड के विरूद्ध 18 रनों से हारने के बाद टीम इंडिया World Cup फाइनल से बाहर हो गयी है। हर बार की तरह इस बार भी फैंस द्वारा टीम की हार का जिम्मेदार पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को ठहराया जा रहा है। धोनी ने इस मुकाबले में अंत तक जडेजा के साथ बल्लेबाजी करते हुए टीम को जीताने की कोशिश की थी लेकिन वो उसमे सफल नहीं हो सके।

जब धोनी क्रीज पर एक छोर पर धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे तो जडेजा ने 59 गेंदों में 77 रन बनाकर एक बार फिर से जीत की उम्मीदों को जगा दिया था। लेकिन जडेजा के आउट होने के बाद धोनी भी रनआउट होकर पवैलियन लौट गए। धोनी ने 72 गेंदों में 50 रनों की पारी खेली। ऐसे में धोनी की इस धीमी पारी को एक बार फिर टीम की हार का जिम्मेदार माना जा रहा है।

पढ़िए-धोनी नहीं थे OUT! अंपायर के गलत फैसले से हारी भारतीय टीम, भड़के फैन्स

कुछ समय पहले तक मीडिया में चर्चा थी की महेंद्र सिंह धोनी इस World Cup के बाद संन्यास ले लेंगे। इस World Cup में धोनी की धीमी बल्लेबाजी को देखकर भी फैंस और पूर्व दिग्गजों द्वारा यही अनुमान लगाया जा रहा था। ऐसे में इस मैच के बाद जब एक पत्रकार द्वारा कप्तान कोहली से इस बारे में बात की गयी तो उन्होंने इस पर एक बड़ी जानकार दी।

पत्रकार ने कोहली से कहा की धोनी के संन्यास की चर्चा काफी दिनों से चल रही है तो क्या उन्होंने टीम मैनेजमेंट या फिर आपसे इस बारे में कुछ कहा है ? इस पर भारतीय कप्तान विराट कोहली ने जवाब देते हुए कहा की धोनी ने इस बारे में अभी तक टीम को कोई जानकारी नहीं दी है और उनसे भी इस बारे में कोई बात नहीं की है।

फोटो- फाइल

Related News