लखनऊ।। एक जिला एक उत्पाद (ODOP) समिट की एक तस्वीर social media पर तेजी से वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर में योगी के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के स्वागत के दौरान अपनी सीट पर बैठे हुये हैं। वहीँ उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या व राज्यपाल राम नाईक खड़े हैं।
गौरतलब है कि, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट (ODOP) समिट का शुक्रवार को उद्घाटन किया। उद्घाटन के बाद जब राष्ट्रपति कोविंद को सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रतीक चिन्ह देने के बाद शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया, उस दौरान कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी अपनी कुर्सी से खड़े नहीं हुये बल्कि आराम से बैठे रहे और पानी पीते रहे। जबकि उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व राज्यपाल राम नाईक ने राष्ट्रपति को पूरा सम्मान दिया। मंत्री सत्यदेव पचौरी की इस तस्वीर को कई बार ट्वीट किया गया।
#Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓÑÇ Óñ«Óñ¿ÓÑüÓñÁÓñ¥ÓñªÓÑÇ Óñ«Óñ¥Óñ¿Óñ©Óñ┐ÓñòÓññÓñ¥ ÓñòÓÑÇ ÓñçÓñéÓññÓñ╣Óñ¥ ÓñªÓÑçÓñûÓñ┐Óñ»ÓÑçÓÑñ Óñ░Óñ¥ÓñÀÓÑìÓñƒÓÑìÓñ░Óñ¬ÓññÓñ┐ ÓñòÓñ¥ Óñ©Óñ«ÓÑìÓñ«Óñ¥Óñ¿ Óñ╣ÓÑï Óñ░Óñ╣Óñ¥ Óñ╣ÓÑê ÓñöÓñ▒ Óñ¬ÓñéÓñíÓñ┐Óññ Óñ©ÓññÓÑìÓñ»ÓñªÓÑçÓñÁ Óñ¬ÓñÜÓÑîÓñ░ÓÑÇ ÓñàÓñ¬Óñ¿ÓÑç ÓñåÓñ©Óñ¥Óñ¿ Óñ©ÓÑç Óñ╣Óñ┐Óñ▓ ÓññÓñò Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ░Óñ╣ÓÑçÓÑñ ÓñªÓÑçÓñ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ░ÓÑìÓñÁÓÑïÓñÜÓÑìÓñÜ ÓñåÓñ©Óñ¿ Óñ¬Óñ░ ÓñÁÓñ┐Óñ░Óñ¥Óñ£Óñ«Óñ¥Óñ¿ ÓñÁÓÑìÓñ»ÓñòÓÑìÓññÓñ┐ ÓñòÓÑç Óñ©Óñ«ÓÑìÓñ«Óñ¥Óñ¿ Óñ«ÓÑçÓñé ÓñåÓñ¬ ÓñçÓñ©Óñ▓Óñ┐Óñ»ÓÑç ÓñûÓñíÓñ╝ÓÑç Óñ¿Óñ╣ÓÑÇÓñé Óñ╣ÓÑïÓñéÓñùÓÑç ÓñòÓÑìÓñ»ÓÑïÓñéÓñòÓñ┐ ÓñÁÓÑï ÓñªÓñ▓Óñ┐Óññ Óñ©Óñ«Óñ¥Óñ£ Óñ©ÓÑç Óñ╣ÓÑêÓñé? Óñ¡Óñ¥Óñ£Óñ¬Óñ¥ ÓñòÓÑç ÓñªÓñ▓Óñ┐Óññ Óñ¬ÓÑìÓñ░ÓÑçÓñ« ÓñòÓÑï Óñ¼Óñ»Óñ¥Óñü ÓñòÓñ░ÓññÓÑÇ ÓñÅÓñò ÓññÓñ©ÓÑìÓñÁÓÑÇÓñ░! pic.twitter.com/QZ7CLadzlK
— Sunil Singh Yadav (@sunilyadv_unnao) August 10, 2018
बता दें, सत्यदेव पचौरी यूपी के खादी ग्रामोद्योग व लधु उद्योग मंत्री हैं और वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट (ODOP) उनके मंत्रालय से ही जुड़ा हुआ है। हालांकि, उन्होंने समिट की तैयारियों को लेकर काफी मेहनत भी की और अंतिम समय तक तैयारियों का जायजा भी लेते रहे लेकिन अपनी इस हरकत से वो सोशल मीडिया पर लोगों के निशाने पर आ गये।
सपा MLC सुनील सिंह यादव ने तो मंत्री की इस हरकत को दलित उपेक्षा से जोड़कर ट्वीट कर दिया, “भाजपा की मनुवादी मानसिकता की इंतहा देखिये। राष्ट्रपति का सम्मान हो रहा है औऱ पंडित सत्यदेव पचौरी अपने आसान से हिल तक नहीं रहे। देश के सर्वोच्च आसन पर विराजमान व्यक्ति के सम्मान में आप इसलिये खड़े नहीं होंगे क्योंकि वो दलित समाज से हैं? भाजपा के दलित प्रेम को बयाँ करती एक तस्वीर!”