CM योगी से मिलने के बाद BJP विधायक ने दी चेतावनी, कहा यदि एक सप्ताह में…

img

www.upkiran.org

लखनऊ।। बीजेपी विधायक ने अपनी सरकार के खिलाफ विद्रोह का रुख अख्तियार कर लिया है। यूपी के अमेठी जिले की तिलोई विधान-सभा से भाजपा विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह ने प्रदेश के राज्यमंत्री सुरेश पासी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बीजेपी विधायक ने किसी का नाम लिए बिना इशारों में यह भी स्पष्ट कर दिया कि यदि उनकी बात नहीं सुनी गई तो वह जनता के बीच जायेंगे।

इसे भी पढ़ें-राजबब्बर ने कहा, अपना हक़ मांगने पर महिलाओं को लाठी से पीटना अमानवीय कृत्य 

CM योगी आदित्यनाथ से मिलने के बाद MLA मयंकेश्वर ने मीडिया से कहा कि, “मुख्यमंत्री से मुलाकात हुई है। मैंने वहां की सारी समस्याओं के बारे में उनको अवगत करा दिया है। मैंने साफ तौर पर कहा कि मैं सिर्फ वेतन लेने के लिए विधायक नहीं बना हूँ। यदि जनता की अपेक्षाओं को पूरा नहीं कर पाउंगा तो मुझे विधायक रहने का कोई हक नहीं है।”

इसे भी पढ़ें-12 IAS अधिकारियों के हुए स्थान्तरण, रितु महेश्वरी को GDA का का चार्ज 

मयंकेश्वर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी समस्याओं का निराकरण नहीं किया गया तो वह तिलोई विधान-सभा में एक बड़ी रैली करेंगे। उन्होंने कहा कि, “अगर बातें नहीं सुनी गई तो जनता के पास जाना ही एकमात्र विकल्प है।” भाजपा विधायक से जब पूछा गया कि, क्या वह दबाव की राजनीति कर रहे हैं, तो इस पर उन्होंने कहा कि “ऐसा नहीं है। मैं दबाव की राजनीति करने नहीं आया हूँ। मर जाउंगा लेकिन कांग्रेस में नहीं जाउंगा।”

इसे भी पढ़ें-VIDEO: SO को पसंद आ गयी बार-गर्ल की (राम) लीला, कहा ये अश्लील डांस नहीं

विधायक ने कहा “मीडिया से कुछ भी छिपा नहीं है। सारी चीजें बिलकुल साफ हैं। मैं किसी का नाम नहीं लूंगा। लेकिन एक बात कहना चाहूंगा कि स्मृति ईरानी को 2019 में भी चुनाव लड़ना है। यदि जनता नाराज रहेगी तो कैसे चलेगा।” आपको बता दें कि इससे पहले मयकेश्वर शरण सिंह ने अपनी ही पार्टी से नाराज होकर इस्तीफे की भी धमकी दी थी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक मयंकेश्वर इन दिनों अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं और अफसरों से खासे नाराज चल रहे हैं। मयंकेश्वर बुधवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे थे और CM योगी से मिलने के बाद उन्होंने ये बातें कहीं।

इसे भी पढ़ें-टिकट के दावेदार भाजपाइयों को नहीं मालूम PM का नाम, देखिये VIDEO 

गौरतलब है कि अमेठी के तिलोई क्षेत्र के बीजेपी विधायक मयंकेश्वर शरण सिंह अपनी उपेक्षा के चलते नाराज चल रहे हैं। सूत्रों की मानें तो उन्हें अपने ही जिले के राज्य-मंत्री सुरेश पासी और केंद्रीय-मंत्री स्मृति ईरानी से है। उनकी शिकायत है कि इन दोनों मंत्रियों के आगे प्रशासन उनकी बात नहीं सुन रहा है और इस वजह से वह क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं।

http://upkiran.org/10761

Related News