दिवाली पर सीएम योगी ने फोड़ा बड़ा बम, कर दिया बड़ा ऐलान, प्रदेश-भर में मचा हड़कंप

img

उत्तर प्रदेश ।। यूपी राम की नगरी के अयोध्या में आज दीपोत्सव का कार्यक्रम बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस भव्य कार्यक्रम में दक्षिण कोरिया की फर्स्ट लेडी किम-जुंग सुक शामिल हुई हैं। किम के स्वागत के लिए शहर को खूब सजाया गया है और सड़कें एवं धरोहर इमारतें रोशनी से नहाई हुई हैं।

यहां रानी ह्यो के स्मारक का विस्तारीकरण का शिलान्यास किया जाएगा। आज ही सरयू नदीं के घाट पर 3 लाख दीप जलाए जलाएंगे। इसका मकसद गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज कराना है। इस बीच योगी आदित्यनाथ ने एक बड़ा एेलान किया है। उन्होंने फैजाबाद जिले का नाम अयोध्या कर दिया है। आज से फैजाबाद को अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि अयोध्या नगरी की पहचान अयोध्या से है न कि फैजाबाद से है।

पढ़िए- खुद नीतीश ने किया खुलासा, बिहार की महिलाओं ने सीएम का बदला नाम

देश में राम मंदिर निर्माण को लेकर छिड़ी बहस के बीच मंगलवार को रामनगरी अयोध्या दीपों से सजाई जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में आज अयोध्या में ऐतिहासिक दीपोत्सव मनाया जा रहा है। इस भव्य आयोजन की साक्षी दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम जंग सूक हैं।

मंगलवार दोपहर को अयोध्या में झांकी निकाली गई। रामायण के किरदारों के साथ अयोध्या के सड़कों पर झांकी निकाली गई। पूरे रास्ते लोगों ने सभी का स्वागत किया। इस दौरान हजारों की भीड़ सड़कों पर उतरी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या पहुंचे।

योगी और किम जंग सूक के पहुंचने के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान योगी ने कहा कि किम जंग सूक के आने से मुझे बेहद खुशी मिली है। योगी ने कहा कि अयोध्या में आज हम सबके लिए बड़ा महोत्सव है। अयोध्या को हम नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम नए संकल्प और नए उत्साह के साथ अयोध्या आए हैं। हम अपने अतीत को जोड़ने के लिए यहां आए हैं। अतीत से कटा व्यक्ति त्रिशंकु की तरह होता है। आज से इस जनपद को अयोध्या के नाम से जाना जाएगा। अयोध्या हमारी आन-बान-शान की प्रतीक है। अयोध्या की पहचान श्री राम से है।

फोटो- फाइल

Related News