सीएम योगी बोले- गठबंधन और कांग्रेस ‘हरा वायरस’ के शिकार !

img

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि चांद-सितारे वाला हरा झंडा, मुस्लिम लीग और यह हरा वायरस इस देश के विभाजन का कारण बने थे। इस वायरस का शिकार कांग्रेस, सपा-बसपा गठबंधन और पूरा विपक्ष है, यह जानते हुए भी कि यह वायरस भारत की एकता और अखंडता के लिए खतरनाक है। कांग्रेस के घोषणा पत्र में तो कांग्रेस का हाथ और देशद्रोहियों का साथ साफ दिख रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को पांच कालिदास मार्ग स्थित अपने सरकारी आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केरल में कांग्रेस का उस मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन है जो देश के विभाजन का कारण बना। केरल की एक लोकसभा सीट पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नामांकन के दिन रोड शो में भी यह वायरस दिखा।

Related News