गठबंधन में शामिल हो सकती है कांग्रेस, इतनी सीटों का मिला ऑफर

img

लखनऊ ।। कांग्रेस कमेटी ने महासचिव पद पर प्रियंका गांधी को नियुक्त कर उत्तर प्रदेश का सियासी हलचल बदल दिया है। सूत्रों के हवाले से जानकारी के मुताबिक, सपा-बसपा अपने महागठबंधन में कांग्रेस को शामिल करने का ऑफर दिया है।

खबर के मुताबिक, गठबंधन ने कांग्रेस को 14 सीट सीट देनी की बात कही है। ऐसा भी बताया जा रहा है कि कांग्रेस को 30 सीट मिलने की उम्मीद है। प्रियंका गांधी के सियासी मैदान में उतरने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में कमाल का उत्साह है।

पढ़िए- सपा-बसपा को मिल सकती हैं एक और बड़ी खुशखबरी, यूपी में BJP को लग सकता है झटका

आपको बता दें बीते माह आगामी लोकसभा चुनाव के लिए सपा-बसपा ने औपचारिक रूप से गठबंधन का ऐलान कर दिया। मायावती ने गठबंधन को एक नई राजनीतिक क्रांति करार दिया था और कहा कि यह पीएम मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की नींद उड़ा देगा। तब दोनों पार्टियों ने कांग्रेस को गठबंधन में नहीं लेने की बात कही थी।

लेकिन कांग्रेस द्वारा प्रियंका गांधी को पूर्वी यूपी की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद हालात बदल गए है। अब बताया जा रहा है कि महागठबंधन ने कांग्रेस को 14 सीटों का ऑफर दिया है। अब यह तो समय ही बताएगा कि क्या कांग्रेस महागठबंधन में शामिल होगी या फिर अकेली चुनावी मैदान में उतरेगी।

फोटो- फाइल

Related News