21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर कांग्रेस ने बढ़ाई मुश्किलें, BJP की इस पूर्व सांसद को राहुल ने दिया टिकट

img

नई दिल्ली ।। कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए 21 प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी की। दूसरी लिस्ट के अनुसार, नाना पटोले नागपुर से चुनाव लड़ेंगे जबकि यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर को पार्टी मुरादाबाद से चुनाव में उतारेगी।

वहीं BJP की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले को कांग्रेस ने बहराइच से टिकट दिया है और प्रिया दत्त उत्तर मध्य मुंबई से चुनाव लडेंगी। सावित्री बाई फुले हाल ही में BJP से नाराज होकर कांग्रेस का दामन था लिया था और मोदी सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए थे।

पढ़िए-BJP के इन 10 सांसदों का कटेगा टिकट, आधे सांसदों का प्रदर्शन खराब

दूसरी लिस्ट में मिलिंद देवरा को साउथ मुंबई से, पूर्व गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे को शोलापुर, सुल्तानपुर से संजय सिंह, प्रतापगढ़ से रत्ना सिंह को प्रत्याशी बनाया है। सूत्रों की माने तो भाजपा की मुश्किले बढ़ गई हैं, खासकर BJP की पूर्व सांसद सावित्री बाई फुले के चलते।

फोटो- फाइल

Related News