कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या, वजह एक फेसबुक पोस्ट

img

नई दिल्ली ।। मुंबई में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ता की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इस हत्या के पीछे की वजह एक फेसबुक पोस्ट है।

मृतक की पहचान मनोज दुबे (45) के तौर पर हुई है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक हत्या रात के करीब 1.30 बजे दो से तीन अज्ञात लोगों ने की। जब पुलिस की टीम मनोज को अस्पताल लेकर गई तो वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अब सूरज सिंह नाम के शख्स की तलाश कर रही है जो भाजपा का कार्यकर्ता है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की पहचान की कोशिश भी जारी है।

पढ़िए- omg!! सो रही थी बीवी और नींद में पति करता रहा ये ‘घिनौना’ काम, बर्बाद हो गई पूरी जिंदगी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मनोज ने फेसबुक पर एक राजनीतिक पोस्ट लिखी थी जिसके कारण उनकी हत्या की गई। अधिकारी ने बताया कि हत्या के पीछे की असली वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है। हत्या का मामला दर्ज किया जा चुका है। वहीं महाराष्ट्र कांग्रेस ने इस मामले में एक ट्वीट भी किया है। जिसमें भाजपा का नाम लिया गया है।

घटनास्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले मनोज और आरोपियों की बाइक आपस में टकरा गई। फिर दोनों गुटों में लड़ाई हुई और उन लोगों ने मनोज पर हमला कर दिया। मनोज को कई बार पेट में चाकू मारा गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से भाग गए। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस अब सीसीटीवी की सहायता ले रही है।

फोटो- फाइल

Related News