CSK के मालिक ने धोनी को लेकर सुनाई बड़ी खुशखबरी, जानकर झूम उठे समर्थक

img

नई दिल्ली ।। हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरें आई थी क्योंकि विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी पोस्ट कर दी। उस पोस्ट के बाद ही महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने के कयास लगाए जाने लगे। धोनी के संन्यास के बारे में चेन्नई सुपर किंग्स के मालिक एन श्रीनिवासन ने बड़ा बयान दिया।

धोनी की वाइफ साक्षी धोनी एवं टीम के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने धोनी के संन्यास की खबरों को मात्रा अफवाह बताया। इन सभी खबरों के बाद एन श्रीनिवासन ने धोनी के भविष्य को लेकर कहा कि मैं सिर्फ एक बात कह सकता हूं कि IPL के अगले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी होंगे। इसके अलावा वो भारतीय टीम के लिए भी खेलते रहेंगे।

पढि़ए-अगर रिषभ पंत ने फिर किया ऐसा काम तो टीम इंडिया से हो जाएंगे बाहर- मुख्य कोच

कुछ ही समय पहले विराट कोहली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की थी। उस तस्वीर में विराट कोहली घुटनों के बल बैठे हुए थे और उनके सिर के ऊपर बल्ला था। उनके सामने महेंद्र सिंह धोनी खड़े हुए थे।

इस फोटो को शेयर करते हुए कप्तान कोहली ने लिखा था कि मैं इस मैच को कभी नहीं भूल सकता। यह वही इंसान है जिसने मुझे इतना दौड़ आया था कि जैसे मेरा फिटनेस टेस्ट लिया जा रहा है। कप्तान कोहली के पोस्ट के बाद महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास लेने की खबरों ने जोर पकड़ लिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब ऐसी खबरें आई। भारतीय टीम के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल हारने के बाद भी धोनी के सन्यास लेने की खबरें आई थी।

फोटो- फाइल

Related News