मां ने 500 डॉलर के लिए करवाया था इस मशहूर एक्ट्रेस का रेप , इंटरव्यू में किया दहला देने वाला खुलासा

img

नई दिल्ली ।। हॉलीवुड अभिनेत्री डैमी मूर ने गुड मॉर्निंग अमेरिका नाम के एक शो में दहला देने वाला खुलासा किया है। अभिनेत्री ने बताया कि उनकी शराबी मां ने महज 500 अमेरिकी डॉलर्स के लिए एक शख्स को डैमी का बलात्कार करने दिया था। इससे भी ज्यादा हैरत में डालने की बात ये है कि जब उनकी मां ने डैमी के साथ ऐसा किया तो वह सिर्फ 15 साल की थीं।

हालांकि डैमी ने बाद में ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता कि होश में रहते हुए उनकी मां कभी उस शख्स को ऐसा करने देतीं। डैमी के इस खुलासे ने उन्हें अचानक से चर्चा में ला दिया है। ट्विटर पर लोग उनसे तरह-तरह के सवाल कर रहे हैं और अपना ओपिनियन दे रहे हैं। इससे पहले डैमी ने हार्पर्स बाजार के साथ इंटरव्यू में एस्टन कुचर के साथ बिगड़ते अपने रिश्तों पर बात की थी।

पढ़िए-OMG: इस अभिनेत्री के साथ 5 बार हुआ ऐसा, जो सु़न कर दहल जाएंगे आप

उन्होंने बताया था कि उनकी शादी खतरे में है। डैमी ने बताया कि उनके पति एस्टन उन्हें बाथटब में दो महिलाओं के साथ मिले थे और वह उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने बदकिस्मती से गिर गए उनके बच्चे के बारे में भी बात की। डैमी मूर के शादीशुदा जीवन की बात करें तो एस्टन के साथ उनकी शादी साल 2005 में हुई थी।

डैमी की एस्टन के साथ शादी साल 2013 में टूट गई थी। डैमी की कुल तीन शादियां हुईं। उनकी पहली शादी फ्रेडी मूर के साथ साल 1980 में हुई और 5 साल बाद उनकी ये शादी टूट गई। 1987 में डैमी ने ब्रूस विल्स के साथ शादी की और साल 2000 में दोनों अलग हो गए।

Related News