छत पर सो रहे पति की धारदार हथियार से हत्या, देवर ने भाभी पर लगाया आरोप

img

पंजाब ।। हरियाणा राज्य के जींद जिले के अलेवा थाना क्षेत्र के नगूरां गांव में शुक्रवार रात छत पर सो रहे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।

पुलिस के एक अफसर ने कहा कि मृतक कर्मबीर के भाई राजेश की शिकायत पर मृतक की पत्नी के विरूद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। कर्मबीर के भाई ने अपनी भाभी पर किसी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देने का शक जताया है।

अलेवा थाना प्रभारी विरेंद्र ने बताया कि ये तो स्पष्ट है कि कर्मबीर की हत्या हुई है। परिजनों ने मृतक की पत्नी पर हत्या का इल्जाम लगाया है। फिलहाल हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

पढ़िए-अचानक रूम के अंदर घुसा पति तो पत्नी मोबाइल पर देख रही थी यह चीज, इसके बाद जो हुआ वो…

पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, कर्मबीर (28) छत पर अपनी पत्नी पूजा के साथ सो रहा था। आधी रात के बाद पूजा ने शोर मचाया जिसके बाद परिवार के लोग छत पर पहुंचे तो कर्मबीर को घायल अवस्था में पाया। उसके सिर तथा छाती पर तेजधार हथियार से वार के निशान थे। परिजनों द्वारा उसे सामान्य हॉस्पिटल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अलेवा थाना पुलिस ने राजेश की शिकायत पर मृतक की पत्नी पूजा को नामजद कर कुछ अन्य के विरूद्ध मर्डर का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को पता चला की पूजा से कर्मबीर की दूसरी शादी हुई थी। पहली शादी से कर्मबीर की 8 वर्षीय एक दिव्यांग बेटी है। दिन में किसी बात को लेकर पूजा का कर्मबीर से झगड़ा हुआ था। जिसके बाद कर्मबीर ने पूजा को थप्पड़ मार दिया था। पुलिस इस बात को लेकर भी जांच कर रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News