देवर-भाभी को रात में मजा करना पड़ा महंगा, पता चलने पर हुआ ये खुलासा…

img

नई दिल्ली ।। शादी के बाद एक वाइफ की यही चाहत होती है कि उसका पति सिर्फ और सिर्फ उसी से प्यार करे, लेकिन सोचिए क्या बीती होगी उस पत्नी पर जिसका पति अपनी भाभी के साथ ही नजायज़ संबंध बनाते हुए पकड़ा गया हो।

मामला छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले का है। जहां देवर और भाभी के बीच नजायज़ संबंध अपने चरम पर थे। मंगलवार को पब्लिक हियरिंग में पहुंची एक महिला ने खुद पर हो रही ज्यादती की कहानी अधिकारियों के सामने बयां करते हुए बताया कि उसका पति और भाभी के प्रेम संबंध के चलते उसे प्रताड़ना का शिकार होना पड़ रहा है। पति न सिर्फ उससे मारपीट करता है, बल्कि दो बार गला दबाकर जान लेने की कोशिश भी की है।

पढ़िए- भाभी को गर्लफ्रेंड बनाकर देवर बनाता था संबंध, अचानक भाभी ने काट लिया…

महिला ने बताया के वो शादी के बाद से ही अपनी भाभी की प्रताड़ना की शिकार हो रही है और उसके पति के उससे नजायज संबंध हैं। उसने बताया कि घर से निकाले जाने की शिकायत के बाद भी पुलिस से मदद नहीं मिलने पर वह कलेक्ट्रेट में न्याय की उम्मीद लेकर पहुंची है। कांकेर के कोरर की रहने वाली 26 वर्षीय दुर्गेश्वरी देवांगन के अनुसार, फरवरी 2015 में सामाजिक रीति-रिवाज के साथ उसकी शादी अन्नपूर्णापारा के रहने वाले दिगंबर देवांगन से हुई थी।

पढ़िए- महिला ने पति समझ जिसके साथ रातभर बनाए संबंध, लाइट जलते ही उड़ गए होश

ससुराल आने पर उसे पता चला कि पति और उसकी भाभी के बीच अवैध संबंध है। पति अधिकांश समय अपने भाभी के पास ही रहता था। विवाहिता के अनुसार, एक बार वह घर से बाहर गई थी। घर लौटी तो भाभी के कमरे में जाने पर देखा कि पति और भाभी आपत्तिजनक स्थिति में थे। ऐसा एक बार नहीं, कई बार हुआ।

भाभी ने कह दिया वह देवर को नहीं छोड़ेगी चाहे जो करो लो। विवाहिता के विरोध करने पर उल्टा भाभी ने कह दिया कि चाहे जो कर लो, वह उसके पति को नहीं छोड़ेगी। वहीं, पति भी उल्टे पत्नी से मारपीट करने लगा। विवाहिता के अनुसार एक बार जब वह कमरे में सोई थी, तब पति ने गला दबाकर मारने की कोशिश की। दूसरी बार तकिए से उसका मुंह दबाकर मारने की कोशिश, लेकिन वह किसी तरह से बच गई।

पढ़िए- भाभी को नशीला पदार्थ देकर देवर ने किया ऐसा काम कि…महिला बोली बस और नहीं…

महिला ने बताया कि विवाद बढ़ने पर पति ने उसे राशन लाकर देना बंद कर दिया और घर में उसे भूखे मरने की नौबत आई, तो वह पास के घर में काम कर पेट पालने लगी। उसने बताया कि पति हमेशा घर से दहेज नहीं लाने और रकम लाने के लिए प्रताड़ित करने लगा। इसके बाद वह जिस मकान में रह रही थी, वहां की बिजली भरी गर्मी में काट दी।

महिला की शिकायत पर अप्रैल 2016 में कांकेर थाने में पति और भाभी के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के तहत धारा 498 और घरेलू हिंसा अधिनियम 2005 की धारा 3, 4 क के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। विवाहिता का आरोप है कि पुलिस एफआईआर दर्ज करने के बाद आगे कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।

फोटो- प्रतीकात्मक

Related News