धोनी को बीच मैदान पर आया गुस्सा, इस खिलाड़ी को लगाई फटकार, देखिए वीडियो

img

नई दिल्ली ।। एडिलेड में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी ने। माही ने इस मैच में 54 गेंदों पर 55 रन की पारी खेली। लेकिन इस मैच में एक ऐसा समय भी आया जब कूल-कूल रहने वाले धोनी को गुस्सा आया और उन्होंने भारतीय टीम के अपने साथी खिलाड़ी को ही फटकार लगा दी।

इस मैच में धोनी जब दिनेश कार्तिक के साथ अंतिम समय में बल्लेबाज़ी कर रहे थे, तभी एक घटना घटी। धोनी को बीच मैदान पर ही गुस्सा आ गया। धोनी युवा खिलाड़ी खलील अहमद पर गुस्सा होते दिखे। खलील को इस मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था।

पढ़िए- कल के मैच में फैंस ने धोनी को दिया ख़ास सम्मान, Video देख आ जाएंगे आंसू

उनकी जगह मोहम्मद सिराज को टीम में शामिल किया गया था। भारत की बल्लेबाजी के दौरान खलील धोनी के लिए पानी लेकर आए। उनसे गलती हुई और वह पिच के बीच से ही गुजर गए। पूर्व कप्तान धोनी को यह बात नागवार गुजरी और उन्होंने खलील को डांटने लगे।

आखिरी ओवर में भारत को जीत के लिए छह गेंदों में सात रन की दरकार थी। धोनी 48 रन बनाकर खेल रहे थे। आखिरी ओवर की पहली ही गेंद पर धोनी ने छक्का लगाकर न सिर्फ अपना अर्धशतक पूरा किया बल्कि भारत की जीत भी तय कर दी। अगली ही गेंद पर धोनी ने एक रन लिया और भारत को एडिलेड में छह विकेट से जीत दिला दी।

https://twitter.com/Ankit_Bera/status/1085133934495715328

धोनी ने 54 गेंदों में 55 रन की पारी खेली। माही ने पिछले मैच में भी अर्धशतक लगाया था, इसके बावजूद भी उनकी धीमी पारी को लेकर उनकी आलोचना हो रही थी। दूसरे वनडे में धोनी अंत तक टिके रहे और विनिंग शॉट भी लगाया। धोनी ने पहले कोहली के साथ मिलकर 82 रन की साझेदारी की। इसके बाद उन्होंने दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर नाबाद 57 रन की पार्टनरशिप करते हुए भारतीय टीम को जीत दिलाई।

फोटो- फाइल

Related News