बीच मैदान में धोनी ने किया ऐसा नेक काम, जीत लिया करोड़ों भारतीयों का दिल

img

नई दिल्ली ।। इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे एवं निर्णायक मुकाबले में टीम इंडिया ने न्यूज़ीलैंड को पहले बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया था। पहले बैटिंग करने आई टीम मेजबान कीवी टीम की तरफ से कोलिन मुनरो और टिम सेफर्ट की तूफ़ानी पारी की दम पर 212 का विशाल लक्ष्य निर्धारित किया था।

मुनरो ने 40 गेंदो में 72 एवं सेफर्ट ने 25 गेंदो में 43 रन की पारी खेली, जिसके जवाब में इंडिया ने मैच 4 रन से गँवा दिया। इंडिया और न्यूज़ीलैंड की बीच मैदान में एक ऐसा वाकया देखने को मिला जिसे देखकर भारतीय समर्थक के दिल में धोनी के प्रति और अधिक प्रेम बढ़ जाएगा। न्यूज़ीलैंड की पारी के दौरान एक क्रिकेट फैन तिरंगा लिए अचानक मैदान में घुस गया, और धोनी के पैरों पर गिर पड़ा। तब धोनी ने पैरों के नीच गिरते तिरंगे को बड़ी तेजी से लपकते हुए हाथों से उठा लिया।

पढ़िए- खलील अहमद ने रचा इतिहास, टूटा ये विश्व रिकॉर्ड, आज ये 5 वर्ल्ड रिकॉर्ड दांव पर

देश के प्रति इस भावना को देखते हुए तमाम क्रिकेट प्रशंसक उनके इस कार्य के बेहद प्रशंसा कर रहे है। इसके अलावा धोनी की देश प्रेम भावना कई मर्तबा देखने को मिली। धोनी अपने हेलमेट पर तिरंगा नहीं लगाते है। ऐसा इसलिए क्योंकि विकेटकीपिंग के दौरान कई बार हेलमेट को नीचे रखना पड़ता है।

नियमों के मुताबिक, तिरंगा को नीचे रखना उसका अपमान होता है। इस वजह से धोनी ने अपने हेलमेट से स्टिकर हटाया। धोनी का राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान एवं प्यार को तो सब जानते है और उनमें देशभक्ति की भावना भी भरी हुई है।

इंटरव्यू के दौरान वे बता चुके है की यदि वे क्रिकेटर नहीं होते तो आर्मी ज्वाइन करते है शायद इस वजह से उन्हें इंडियाीय सेना का लेफ्टिनेंट कर्नल पद प्राप्त है। धोनी अक्सर अपने खाली समय में इंडियाीय सेना के जवानों के साथ समय बिताते है।

फोटो- फाइल

Related News