धोनी ने स्कूल के दिनों को किया याद, शेयर किया ये वीडियो

img

नई दिल्ली ।। भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेट कप्तान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से एक विडियो शेयर किया और स्कूल के दिनों को याद किया है। धोनी ने जो विडियो शेयर किया है, उसमें एक बल्लेबाज बोल्ड होने के बावजूद मानने को तैयार नहीं है। बल्लेबाज बहाने बनाता है और कहता है कि वह गेंद खेलने के लिए तैयार नहीं था, यह एक ट्रायल गेंद थी।

विडियो शेयर करते हुए धोनी ने लिखा, ‘खराब रोशनी के लिए माफ करिए पर भाषा वही है कि यह एक ट्रायल गेंद थी, अंपायर का निर्णय अंतिम निर्णय। स्कूल के दिनों की याद ताजा हो जाती हैं। यह बल्लेबाज कभी स्वीकार नहीं करता कि वह आउट हुआ, यदि हमारे पास विडियो नहीं होता। हम सभी ने कभी ना कभी क्रिकेट में ऐसा देखा ही होगा। इंजॉय।’

पढि़ए- इस भारतीय खिलाड़ी की दीवानी है सपना चौधरी, आखिर खुद ही किया इस बात का खुलासा

38 वर्षीय धोनी सोशल मीडिया पर काफी कम सक्रिय रहते हैं। उन्होंने इससे पहले 6 मई को बेटी जीवा के साथ एक विडियो शेयर किया था। धोनी के इस विडियो पर करीब 10 हजार लोगों ने कॉमेंट किया, इसके अलावा 10 लाख लोग इसे लाइक कर चुके हैं। धोनी आजकल क्रिकेट से दूरे हैं और उनकी दिसंबर तक वापसी की उम्मीदें हैं। यह भी हो सकता है कि वह खेल को अलविदा कह दें क्योंकि इसकी भी अटकलें लगायी जा रही हैं।

Related News