धोनी नहीं थे OUT! अंपायर के गलत फैसले से हारी भारतीय टीम, भड़के फैन्स

img

नई दिल्ली ।। आईसीसी विश्वकप-2019 में खिताब की प्रबल दावेदार के रूप में इंग्लैंड जाने वाली टीम इंडिया का सफर सेमीफाइनल में खत्म हो गया है। उसे दो दिन तक चले इस रोमांचक मैच में बुधवार को न्यूजीलैंड के हाथों 18 रनों से हार का सामना करना पड़ा। मैच को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिनमें लोग टीम इंडिया की हार के लिए अंपायर के गलत फैसले को जिम्मेदार बता रहे हैं।

सोशल मीडिया पर कह जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी जिस गेंद पर रन OUT हुए थे उसे उसे नो बॉल दिया जाना चाहिए था। ट्विटर यूजर्स का कहना है कि अंपायर ने धोनी के रन OUT के फैसले में पावर प्ले के दौरान फील्डिंग के नियमों को नजरअंदाज किया। लोगों का कहना है कि तीसरे पावर प्ले में तीस गज के दायरे के बाहर अधिकतकम 5 खिलाड़ी ही बाहर रह सकते हैं, लेकिन धोनी के रन OUT के वक्त 6 खिलाड़ी सर्कल से बाहर थे।

पढ़िए-NZ से सेमीफाइनल हारने के बाद बोले विराट कोहली, इसे ठहराया हार का जिम्मेदार

एक यूजर ने ट्वीट किया कि कितनी बढ़िया अंपायरिंग? महेंद्र सिंह धोनी को रन OUT नहीं दिया जाना चाहिए था क्योंकि गेंद नो बॉल थी। धोनी को खेलने चाहिए था और भारत जीतता। क्या महान वर्ल्डकप है? क्या महान अंपायरिंग को देखा गया है?

वहीं दूसरे ट्विटर ने लिखा- क्या मैंने अकेले ने देखा यह? धोनी के रन OUT होने से पहले सर्कल से 6 खिलाड़ी बाहर थे। पता नहीं यह अंपायरिंग फॉल्ट है या जीपीएस त्रुटि? क्या धोनी अब भी रनOUT?

एक अन्य यूजर ने ट्वीट किया कि ‘अंपायरिंग में गलती? क्या वे इसे विश्वकप के सेमीफाइनल में सहन कर सकते थे? सर्कल के बाहर 6 खिलाड़ी।।। वह तीसरे पावर प्ले में, कितनी देर इस तरह खेले?

नियम के अनुसार, तीसरे पावर प्ले के दौरान 30 गज के घेरे के बाहर अधिकतम पांच ही खिलाड़ी रह सके हैं। लेकिन धोनी को बॉल फेंके जाने पहले सोशल मीडिया पर वायरल ग्राफिक्स में दिख रहा है कि न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी सर्कल के बाहर खड़े थे। यहां याद रखने वाली यह बात है कि जिस गेंद पर धोनी रन OUT हुए अगर वो नो बॉल भी होती, तो भी वह OUT होते।

गौरतलब है कि धोनी क्रीज पर भारत की आखिरी उम्मीद थे। आखिरी दो ओवरों में भारत को 31 रनों की दरकार थी। धोनी ने पहली गेंद पर छक्का मारा और दूसरी गेंद पर दो रन लेने चाहे। दूसरा रन लेने दौड़े धोनी, मार्टिन गप्टिल की डायरेक्ट हिट से पहले बल्ला क्रीज पर नहीं रख सके और यहीं भारत की उम्मीदें खत्म हो गईं। धोनी ने 72 गेंदों का सामना कर एक छक्का और एक चौका लगाया।

फोटो- फाइल

Related News