समुद्र में मिली डायनासोर जैसी मछली, तस्वीर ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी

img

अजब-गजब ।। समुद्र की गहराइयों में अजीबोगरीब और खूबसूरतों जीवों की अलग ही दुनिया बसी है। इसी कारण आए दिन समुद्र से मिले अनोखे जीवों की तस्वीरें व वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

हाल ही में नॉर्वे में रहने वाले ऑस्कर लुंढाहल ने अपने कांटे में फंसी एक मछली की तस्वीर शेयर की इस देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। इस मछली की तस्वीर सोशल मीडिया पर सनसनी बनी हुई है। किसी दैत्य जैसी दिख रही इस मछली को देखकर कई लोग हैराने हो रहे हैं। इसकी आंखें बॉडी के मुकाबले काफी बड़ी है। कई लोग इस डायनासोर जैसा भी बता रहे हैं।

पढि़ए-सोना खरीदने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, आज ही करें खरीदारी मिलेगी इतने रुपए की छूट

ऑस्कर ने बताया कि वहां समुद्र में मछली पकड़ने गया था, लेकिन उसके हाथ ये अजीबोगरीब सी मछली आ गई। इस ऊपर खींचने में ऑस्कर को आधा घंटा लगा था। उसने 800 मीटर की गहराई से मछली को पकड़ा था।

पहले मछली को देखकर ऑस्कर ने नाव से छलांग लगा दी। वो देखने में काफी अजीब था। ऑस्कर के मुताबिक,इसके पहले कभी इसतरह के किसी जीव को नहीं देखा था। ये थोड़ा-थोड़ा डायनासोर जैसा नजर आ रहा था। फोटो के शेयर होने के बाद लोगों ने इसपर जमकर कमेंट किया।

फोटो- फाइल

Related News