कहीं उत्तराखंड में फिर से ना आ जाए वो भयंकर तबाही, दिख रहे लक्षण

img

उत्तराखंड ।। केदार धाम में साल 2013 में आई आपदा के बाद तहस-नहस हुई केदारघाटी का दोबारा से विकास हो गया है। लेकिन, केदारनाथ त्रासदी की मुख्य वजह मानी जाने वाली चोराबाड़ी झील के पुनर्जीवित होने का दावा किया जा रहा है। दरअसल, केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य सेवाएं दे रहे डॉक्टरों के एक समूह ने केदारनाथ धाम से करीब 5 किलोमीटर ऊपर चोराबाड़ी झील के तैयार होने की जानकारी वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिकों को दी।

अब वाडिया की टीम इस झील की जांच करने की बात कह रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, डॉक्टरों की टीम ने 16 जून को राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल, पुलिस और जिला प्रशासन की एक टीम के साथ चोराबाड़ी झील का दौरा किया था। जहां उन्होंने देखा कि झील फिर से पानी से घिर गई है।

पढ़िए-भारत सरकार की कोशिशों से हिंदुस्तान को मिली है बड़ी सफलता, लंदन से आई ये शानदार खबर!

मौजूदा वक्त में चोराबाड़ी झील लगभग 250 मीटर लंबी और 150 मीटर चौड़ी बताई जाती है। ये झील बारिश, पिघलती बर्फ और हिमस्खलन से भर जाती है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने झील को लेकर देहरादून स्थित वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी को अलर्ट कर दिया है।

डॉक्टरों के समूह द्वारा देखी गई चोरा बाड़ी झील को गांधी सरोवर भी कहा जाता है, जो साल 2013 में आयी विनाशकारी आपदा के बाद लगभग खत्म हो गई थी और क्षेत्र समतल भूमि के रूप में दिखाई देने लगा था।

इसके बाद 2013 की आपदा में झील की भूमिका का अध्ययन करने वाले वैज्ञानिकों ने दावा किया था कि झील फिर से पुनर्जीवित नहीं होगी। डीपी डोभाल से बातचीतवहीं, वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के भू-वैज्ञानिक डॉ. डीपी डोभाल ने कहा कि जिस झील के बारे में उन्हें जानकारी मिली है वो चोराबाड़ी नहीं हो सकती। क्योंकि, चोराबाड़ी झील केदारनाथ से मात्र 2 किलोमीटर की दूरी पर है। और, जिस झील के बारे में बताया जा रहा है वो ग्लेशियर के बीच में बनी हुई, जिसकी दूरी केदारनाथ से 5 किलोमीटर की है।

उन्होंने कहा कि चोराबाड़ी झील के जीवित होने की कोई आशंका नहीं है। भू-वैज्ञानिक की मानें तो ये कोई अन्य ग्लेशियर झील हो सकती है, जिसकी मौके पर जाकर जांच की जाएगी। वैज्ञानिक ने बताया कि जब ग्लेशियर पिघलता है तो जगह-जगह छोटे-छोटे लेख बन जाते हैं। इस साल ग्लेशियरों में ज्यादा लेख बनने के आसार हैं, क्योंकि इस बार बहुत ज्यादा बारिश और बर्फबारी हुई है।

इस वजह से अभी ग्लेशियर पिघल रहे हैं और इकट्ठा होकर छोटे-छोटे लेक बना लेते हैं। लेकिन इनसे कोई खतरा नहीं होता। बता दें कि साल 2013 की आपदा में केदारनाथ में बड़े पैमाने में हुए विनाश के लिए चोराबाड़ी झील का फटना मुख्य कारण माना गया था। क्योंकि मंदाकिनी घाटी में बाढ़ आने के कारण, मलबे और बोल्डर के साथ मिश्रित झील के पानी ने मंदिर शहर में व्यापक विनाश किया था।

फोटो- फाइल

Related News