आर्थिक राशिफल : 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल : 11 दिसंबर 2018 दिन- मंगलवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल
मेष:
आज का दिन कोई विशेष व्यवस्था करने में बीतेगा। आपका भौतिक और सांसारिक दृष्टिकोण आज के दिन कुछ बदल सकता है। सावधानी पूर्वक वही काम करने की चेष्टा करें, जिससे आपका आत्मसम्मान बढ़ेगा।

वृषभ:

आपकी राशि का स्वामी शुक्र तुला राशि में बुध के साथ संचार कर रहा है। शनि सम्पूर्ण शुभ दृष्टि से अपनी राशि को देख रहा है। राज्य मान-प्रतिष्ठा तथा उत्तम प्रकार की धन सम्पत्ति दायक है। आज चन्द्रमा भी दशम भाव में सुख शांति कारक है। व्यवसाय के क्षेत्र में नए सहयोगी मिलेंगे।

मिथुन:
आज का दिन भाग दौड़ और विशेष चिंता में व्यतीत होगा। पत्नी के स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। आज आपके घर मेहमान आ सकते हैं। ये लंबा पड़ाव डालना चाह रहे हैं। इनके सत्कार में धन खर्च होगा।

कर्क:
आज उत्तम संपत्ति प्राप्ति का योग है, जिसमें से कुछ खर्च भी संभव है। संतान पक्ष से हर्षवर्धक समाचार व परिवार में आमोद-प्रमोद का वातावरण रहेगा। बहुत समय से रुके हुए किसी कार्य को बनाने की चेष्टा करें।

सिंह:

आज भाग्य का साथ मिलता रहेगा। कार्यक्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकता है। व्यापार में निकटवर्ती सहयोगी के प्रति सच्ची निष्ठा और सुमधुर वाणी रखने से आप लोगों का दिल जीत सकते हैं।

कन्या:
कई लोगों के साथ आपका संपर्क होगा, लोग आगे चलकर आपके काम आएंगे। नौकरी या कार्य व्यवसाय के क्षेत्र में चुप रहना ही आज लाभकारी होगा। बहस व टकराव से बचें।

तुला:
आपकी राशि का स्वामी शुक्र राशि से प्रथम भाव में सुख वृद्धि व मानसिक संतोष प्रदान करने वाला है। आज का दिन आनंद में बीतेगा। किसी निकट मित्र की सलाह व सहयोग से आप अपने बिगड़े काम ठीक से कर सकते हैं। समय लाभदायक है, इसका लाभ उठाएं।

वृश्चिक:

आज का दिन काज को सुधारने में विशेष योगदान दे रहा है। किसी विशेषज्ञ की सलाह लें, आपके लिए आगे चलकर उपयोगी सिद्ध होगी। आपके मौज बहार के दिन आने वाले हैं।

धनु:
अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति हो सकती है। आप अपने बलबूते पर ही अपनी समस्याओं का समाधान निकालने का प्रयास करें, स्थायी सफलता मिल जाएगी।

मकर:
आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। इस वक्त व्यापार-व्यवसाय की तरफ ध्यान देना आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए। आज दोपहर तक आप अपना बिखरा हुआ कारोबार सही तरीके से समेट लें, हो सकता है आगे समय न मिले।

कुंभ:
ग्रहों की स्थिति से आज भाग्य वृद्धि संभव है। धन, धर्म, कीर्ति बढ़ेगी। शत्रु चिन्ता का दमन, प्रबल से प्रबल विरोधियों पर भी विजय पा सकेंगे। मंगलमय परिवर्तन से आनंदित होंगे।

मीन:
घरेलू स्तर पर मांगलिक कार्यों का आयोजन हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि व निकट की यात्रा संभव है। रात्रि का कुछ समय परिवार के साथ बिताएं तो अच्छा रहेगा।

Related News