आर्थिक राशिफल : 13 दिसंबर 2018 दिन- गुरुवार, आपका दिन शुभ हो !

img

मेष:
काफी संघर्ष के बाद आज आपको परेशानियों से कुछ राहत मिलेगी। आज भाग्य भी आपका साथ देगा। आर्थिक कष्ट से मुक्ति मिलेगी। आज किसी कारणवस दूर की यात्रा भी हो सकती है। छोटे-मोटे पार्ट टाईम कारोबार के लिए भी समय निकालना आसान रहेगा।

वृषभ:

आज आपके परिवार में किसी शुभ मांगलिक कार्य के आयोजन की चर्चा चलेगी। अपने जीवन स्तर को सुधारने के लिए फिलहाल आपको स्थाई प्रयोग में आने वाली वस्तुओं की खरीदारी करनी चाहिए। शाम के समय किसी खास मेहमान का आगमन हो सकता है। इनकी खातिरदारी में खर्च हो सकता है।

मिथुन:
आज आपका समय तेजी से आगे बढ़ने का है। आपकी अप्रत्याशित उन्नति को देख कर सभी हैरान होंगे। आप खुद भी अपनी इस उन्नति पर यकीन नहीं कर पाएंगे। प्रगति की इस गति को स्थायी रखना आपका प्रमुख कार्य होना चाहिए। इसीलिए अपने कार्य में ध्यान केन्द्रित करें।

कर्क:
आप हमेशा ही अपने परिवार की सलामती के लिए कटिबद्ध रहते हैं। आज का दिन भी किसी बहन-भाई की सेवा में व्यतीत होगा। यदि सब की सहमति हो जाए तो कहीं स्थान परिवर्तन का विचार बनाएं। इससे भविष्य में आपको फायदा होने की संभावना है।

सिंह:

आज आपको कारोबार की चिंता विशेष रूप से परेशान करेगी, क्योंकि पिछले काफी दिनों से व्यवसाय नियमित नहीं है। अस्थिरता आपका पीछा नहीं छोड़ रही है। नौकरी-व्यवसाय आदि के क्षेत्र में यदि आप पूर्ण सुधार चाहते हैं तो आपको आलस्य व आराम का त्याग करना पड़ेगा।

कन्या:
आज आपको विशेष प्रकार की भागदौड़ करनी पड़ सकती है। उसके नतीजे भी लाभदायक होंगे। फिलहाल तो आप अपने कार्य को उत्साहपूर्वक पूरा करें। कुछ समय बाद इससे भी बेहतरीन अनुबंध आपको प्राप्त होगा।

तुला:
आज आप अकारण ही चिन्तित और परेशान रहेंगे। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां तो वास्तविक हैं ही कुछ आप अपने अदूरदर्शी स्वभाव के कारण स्वयं भी खड़ी कर लेते हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है, सतर्क रहें। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से ही इन लोगों को पराजित कर सकते हैं।

वृश्चिक:

आज अकस्मात् मंगलमय समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में आए तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। बनते बिगड़ते परिवेश में नई योजना सफल होगी। अधिकारी वर्ग आपसे खुश रहेंगे। आप इनसे सामंजस्य बढ़ा पाने में सफल होंगे। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें।

धनु:
आज आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का फायदा भी मिल सकता है। रूका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा, रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। व्यवसायिक उन्नति से आत्म विश्वास में वृद्धि होगी।

मकर:
आज सामाजिक, धार्मिक कामों में भाग लेने के कारण आपका सम्मान बढ़ेगा। ग्रहचाल भाग्य विकास में सहायक है। क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी दिन भर प्राप्त होते रहेंगे। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें।

कुंभ:
अधिकारियों की घनिष्टता से लाभ उठाने का सुअवसर आज दिन भर बना रहेगा। आयात-नियात से जुड़े व्यवसाय की शुरुआत करने का निर्णय भी आज हो सकता है। आध्यात्म और धर्म में रूचि बढ़ेगी। समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन:
आपकी राशि का स्वामी देवगुरू बृहस्पति ज्ञान विज्ञान का भण्डार है अतः उन्नति के क्षेत्र में कई मार्ग खुलेंगे। अध्ययन व आध्यात्म में रूचि बढ़ेगी। विवादास्पद प्रकरण समाप्त होंगे। गुप्त शत्रु व ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रूपया उधार न दें वापिस नहीं मिलेगा।

Related News