आर्थिक राशिफल: 14 सितंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 14 सितंबर 2018 दिन- शुक्रवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज कोई खास डील फाइनल हो जाएगी। सम्मान प्राप्त हो सकता है। भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगलोत्सवों में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ:
आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोर्थ सिद्धि होगी। कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन:
आज का दिन काफी रचनात्मक है। किसी क्रिएटिव और आर्टिस्ट काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे ज्यादा प्रिय है आज वही करने को मिलेगा।

कर्क:
जो भी काम लगन के साथ करेंगे आज उसका फल उसी समय मिल सकता है। अधूरे काम निपट जाएंगे, महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में अपने विचारों के मुताबिक माहौल बन जाएगा।

सिंह:
आज का दिन वैसे तो काफी व्यस्त रखने वाला है लेकिन धर्म और आध्यात्म के मामले थोड़ा समय निकाल लेना अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारी आपके कार्यों में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं।

कन्या:
आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम व सावधानी बरतें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें। रात्रि के समय स्थिति में सुधार होगा।

तुला:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। ज़मीन जायदाद के मामले में कुछ परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक:
माली हालात को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति का आनन्द उठाएं। नौकरी या व्यापार में कुछ नवीनता लाएं, काम में नई जान आएगी।

धनु:
बिजनस के मामले में थोड़ा सा जोखिम उठाएं तो बड़ा लाभ होने की आशा है। कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। नया मौका आपके आसपास है, उसे पहचानना आपके हाथ में है।

मकर:
आज का दिन सामान्य है। साझेदारी में किया व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। घरेलू कामों को निबटाने का आज सुनहरा मौका है। हो सकता है आज आपको पुत्र-पुत्री के संबंध में कोई बड़ा फैसला लेना पड़े।

कुंभ:
व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें।

मीन:
आज का दिन लाभकारक रहेगा। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज हितकर रहेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग करके आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक आप कमी रही है।

Related News