आर्थिक राशिफल: 15 नवंबर 2018 दिन- गुरूवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 15 नवंबर 2018 दिन- गुरूवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज का दिन मिश्रित फलदायी है। बड़े अधिकारी से अनबन नुकसानदायक रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण बनाएं रखें। नए संबंध से भाग्य चमकेगा। सामाजिक सम्मान मिलेगा। मित्रों के साथ लंबी यात्रा पर जाना हो सकता है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी।

वृषभ:

आप यदि व्यापारी हैं तो आज अनावश्यक अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। सरकारी नौकरी में हैं तो वरिष्ठ अधिकारी के गुस्से का शिकार होना पड़ सकता है। संध्याकाल के समय सामाजिक संबंध लाभदायक रहेगा। नई योजनों की तरफ ध्यान दें, अचानक लाभ हो सकता है।

मिथुन:
आज दिन के पूर्वार्ध में छुटपुट लाभ की संभावना है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े कुछ मुद्दे हल हो जाएंगे। किसी भी व्यवसाय को छोटा न समझे अनुभव के साथ काम करते रहें, सफलता जरूर मिलेगी। रात्रि का समय मित्रों, परिजनों में हास्य-परिहास में व्यतीत होगा।

कर्क:
आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर अपना काम करते रहें। आगे चलकर सफलता आपके कदम चूमेगी। आप अपने सामाजिक क्षेत्र में मेल-जोल बनाने में कामयाब होंगे।

सिंह:

आज शत्रुजनित षड़यंत्र, लोकपवाद से बचने का प्रयास करें। अनावश्यक चिंताओं से मन क्षुब्ध रहेगा। नई उपलब्धियां कड़ी मेहनत से मिलेगी। सामाजिक उत्तरदायित्व भी बढ़ेगा। किसी अनजान व्यक्ति से आज लेनदेन न करें।

कन्या:
आज काम में तत्परता दिखाने से लाभ होगा। स्वजनों से सुख, पारिवारिक मंगल कार्यों की खुशी होगी। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। विपरीत परिस्थिति उत्पन्न होने पर क्रोध पर काबू रखें। घर गृहस्थ की समस्या सुलझ जाएगी। राजकीय मदद भी मिलेगी। सूर्यास्त के समय अचानक लाभ होने के योग हैं।

तुला:
आज आपकी पद, अधिकार की महत्वाकांक्षा अन्तर्विरोध को जन्म देगी। समस्याओं के समायोचित समाधान न मिलने से मानसिक अशान्ति रहेगी। दूर की यात्रा का प्रसंग प्रबल होकर स्थगित हो सकता है। व्यवसायिक नुकसान व गृह प्रपंच से अंतर्मन क्षुब्ध रहेगा।

वृश्चिक:

आज का दिन कुछ विशेष कर दिखाने की उधेड़बुन में व्यतीत होगा। अधिकारीवर्ग से अच्छी साठ-गांठ बनेगी। किसी सरकारी संस्था से दूरगामी लाभ की पृष्ठभूमि भी आज ही बनेगी। निराशाजनक विचारों से बचें। संध्याकाल संतान पक्ष से अचानक शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु:
किसी विशेष घटनाक्रम के अंतर्गत रूका धन आश्चर्यजनक रूप से प्राप्त हो जाएगा। इससे आज आपका विश्वास धर्म एवं आध्यात्म में बढ़ेगा। रोजमर्रा के कामों में कोताही न बरतें। अतीत के संदर्भ में अनुसंधान का लाभ मिलेगा। नए संपर्क से सितारा बुलंद होंगे।

मकर:
आज कार्यक्षेत्र में अपने से वरिष्ठ अधिकारियों से अनबन हो सकती है। दाम्पत्य जीवन में सरसता बनी रहेगी। आपके पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल टूटेगा। दिन के दूसरे प्रहर में अचानक अतिथियों के आगमन से व्यय भार बढ़ेगा। सत्कर्म से अभिष्ट सिद्धि प्राप्त होगी।

कुंभ:

आज गोचर (ग्रह का राशि परिवर्तन) के शुभ प्रभाव से सफलता मिलेगी। दिन के दूसरे प्रहर में रूकी हुई वृद्धि गतिशिल होगी। वाहन, भूमि खरीदने तथा स्थान परिवर्तन का सुखद संयोग भी बन सकता है। सांसारिक सुख भोग व घर गृहस्थी के उपयोग की प्रिय वस्तु खरीदी जा सकती है।

मीन:
आपकी राशि का स्वामी बृहस्पति नवम आय भाव में वृश्चिक राशि का होकर तथा चन्द्रमा अपनी की ही दूसरी राशि कर्क पर विराजमान है। इस कारण आज का दिन संतान से जुड़ी समस्याओं को हल करने में व्यतीत होगा। किसी प्रतियोगिता में आपकी जीत हो सकती है। किसी खास उपलब्धि मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मौसम परिवर्तन का स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ सकता है।

Related News