आर्थिक राशिफल: 17 सितंबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

img

आर्थिक राशिफल: 17 सितंबर 2018 दिन-सोमवार, आपका दिन शुभ हो !

आर्थिक राशिफल

मेष:
आज के दिन भी आपको अपने बुजुर्ग के आदेश पर चलना होगा। शाम के समय कुछ मेहमान और पारिवारिक मित्र आपके घर का रूख करके चाय-पानी का भार डाल सकते हैं।

वृषभ:
आमतौर पर सोमवार का दिन आपके लिए आराम का नहीं होता है। जब चारों तरफ आपकी जरूरत हो और सामाजिक दायरे में आप एक गणमान्य हस्ती बनना चाहते हैं तो मेहनत करें।

मिथुन:
आज का दिन आपको कई कार्यों को निपटान का हो सकता है। आप मीडिया या सार्वजनिक सेवा से जुड़े हैं तो बिजनस पार्टी में जाना भी आपको आज जरूरी होगा।

कर्क:
सोमवार का दिन हो और आपके पास कोई काम न हो ऐसा नहीं हो सकता है। आज के दिन जहां कई काम एक साथ निपटाने होंगे वहां बॉस आदि की सेवा में भी हाजिर होना पड़ सकता है।

सिंह:
आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर, धन, सम्मान, यश-कीर्ति की वृद्धि होगी। रूका हुआ कार्य सिद्ध होगा, प्रियजनों से भेंट होगी। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा हानि हो सकती है।

कन्या:
आज का दिन आपके लिए लाभकारक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं। नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। जमीन जायदाद के मामले में कुछ परेशानी आ सकती है।

तुला:
आज व्यावसायिक क्षेत्र में मन के अनुकूल लाभ होने का हर्ष होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। व्यवसाय परिवर्तन की योजना बन रही है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

वृश्चिक:
बिजनस को लेकर कुछ परेशानी हो सकती है। पत्नी को अचानक शरीर कष्ट होने से भागदौड़ व अधिक खर्चे की स्थिति आ सकती है। किसी संपत्ति के खरीद-फरोख्त के समय उसके पूर्व संपत्ति के सारे पहलुओं पर गंभीरता से विचार कर लें।

धनु:
आर्थिक मसलों में सोच समझकर किए गए निवेश अत्यधिक फायदा दे सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको थोड़ा सोच समझकर ही कोई भी फैसला लेना चाहिए। विदेश संबंधी कार्यों व संतान पर अनावश्यक पैसा खर्चा हो सकता है।

मकर:
आप व्यावसायिक अवसर का पूरा लाभ उठाना तो जानते हैं लेकिन कुछ अधिकारी आपको इस दिन ड्यूटी पर भी बुला सकते हैं। मन मारकर आप एक्स्ट्रा कार्य के लिए निकल चलते हैं वहां अचानक रास्ते में मिलने वाला प्रियजन भी अपनी शिकायत पेश कर सकता है।

कुंभ:
यदि आप किसी हल्के फुल्के रोजगार से संबंध हैं तो फिर आज की छुट्टी आपके लिए अपने करियर में नए रिश्ते बढ़ाने के लिए उपयोगी है। सुबह से ही किसी चहेते के फोन से विचलित होने के बजाय आप हित पहले ध्यान में रखें।

मीन:
आज जमीन-जायदाद से संबंधित विवाद में हानि हो सकती है। भौतिक सुख के साधनों की वृद्धि होगी। आर्थिक उन्नति के बहुत सारे अवसर आपको मिलते रहेंगे। कोई युवा व्यक्ति सामने आकर आपकी मदद कर सकता है।

Related News